Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
28 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज सुधार
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता रहेगी। आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। काम का बढ़ता बोझ और घर के कुछ गंभीर मसलों को लेकर अगर आप परेशान चल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सुख दुख में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। आप महसूस करेंगे कि दिन प्रतिदिन आपका रिश्ता मजबूत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आप अपने किसी लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपको बहुत संभलकर रहना होगा। शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में गहरी दरार पड़ सकती है। बेवजह की बातों में पड़कर अपनी एकाग्रता भंग न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। इस समय आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पैसों के मामले दिन ठीक नहीं है। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में कोई गलत कदम न उठाएं, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहेगा। आपका कोई भी काम आपकी योजना के अनुसार नहीं हो पाएगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपका गुस्सा बेवजह दूसरों पर निकल सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आज आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको ठीक ठाक परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आपका नुकसान संभव है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन सकती है। अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें। सेहत की बात करें तो आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। यदि कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज परिस्थितियों में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। परिवार में शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता रहेगी। आप अपनी सारी परेशानियां भूलकर घरवालों के साथ हंसी खुशी दिन व्यतीत करेंगे और काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो हाल ही में लिया हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लाभदायक साबित होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं और वरिष्ठों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आप समझदारी से काम लें और अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। किसी नए ऑर्डर को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी विषम परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास डगमगाने नहीं देंगे। उनकी सकारात्मकता आपका हौसला बढ़ाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा और मानसिक रूप से भी आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपके लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप स्वयं को तनावमुक्त पाएंगे और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। अगर बात आपके कामकाज की करें तो दफ्तर में वरिष्ठ आपको कोई बड़ा और नया काम सौंप सकते हैं। आपकी मेहनत से आपके उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि आपके सहकर्मी भी काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। आज आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की भी काफी तारीफें होंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय कार्यभार अधिक होने से आप तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले भी बहुत ही सावधान रहना होगा। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। अगर आप शौक मौज पर खर्च करने का मन बना रहे हैं तो ऐसा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में सबकुछ सुचारु रूप से चलता रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापार करते हैं तो इसकी धीमी गति आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप निराश न हों, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के सदस्य आपके उग्र स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस समय आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। अचानक कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है जिससे आपको फायदा होगा। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आपके बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। पैसों की बात करें तो आमदनी अच्छी होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सावधान रहें। लापरवाही गंभीर रोग का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
लंबे समय बाद आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप तनाव से दूर रहेंगे। आपको खुद के लिए भी समय मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर इस बात का आप ध्यान रखें। अगर आप अपने वरिष्ठों के किसी फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो शांति से अपनी बात रखने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपको बचत पर ध्यान देना होगा, इससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में वे आपकी मदद कर सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपके हाथ आज कोई मौका लग सकता है। आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। मुमकिन है इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन आज अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। हो सकता है आज परिजन आपकी किसी बात को गलत समझ बैठें। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











