28 सितंबर राशिफल: जानें आज किन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान

दैनिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज के दिन आपके जीवन में कोई नया अवसर आएगा या आपको चुनौ‍तियों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 28 सितंबर का‍ दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

अपनी सेहत में सुधार के लिए आज आपको भरपूर समय मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें वरना आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लव लाइफ के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार में आपकी कुशलता और मोल-भाव करने के हुनर से लाभ पाने में सफलता मिलेगी।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

सेहत के लिए अच्‍छा समय है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने संबंध फिर से आपके जीवन में आ सकते हैं। रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने बॉस के सख्‍त रवैये का कारण पता चल सकता है। गॉसिप और अफवाहों से ऑफिस में दूर रहें।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

मिथुन: 21 मई - 20 जून

प्रभावी लोगों के सहयोग से आज आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। अपने मार्ग में आने वाले निवेश के नए अवसरों को जाने ना दें। इन सब पर अच्‍छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही अंतिम निर्णय लें। पारिवारिक कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। आखिरी समय पर यात्रा टल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए अच्‍छा समय है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

बचपन की यादों में व्‍यस्‍त रहेंगे। व्‍यर्थ की चिंताओं से घिर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की वजह से कोई जरूरी चीज खरीदने जा सकते हैं। किसी दोस्‍त को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में सफल होंगे। सफलता पाने के लिए काम पर ध्‍यान दें। बहस के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

प्रभावी लोगों के सहयोग से आपके आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्तरी होगी। किसी नए काम के हाथ में आने से धन की स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में किसी व्‍यक्‍ति की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी की गैर-मौजूदगी परेशान कर सकती है। ऑफिस का माहौल अच्‍छा रहेगा। रोमांस में समय बीत सकता है।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

रूका हुआ धन आज वापिस मिल सकता है। परिवार का महत्‍व आपके जीवन में और बढ़ जाएगा। अपने प्रेम संबंध के बारे में ज्‍यादा बात करने से बचें। करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी प्रोफेशनल पॉवर को बढ़ाने पर काम करें। आपको अपने क्षेत्र में अत्‍यंत सफलता मिलने वाली है। किसी गलती की वजह से नुकसान हो सकता है लेकिन आपको आराम से बैठकर बात करनी चाहिए।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा दिन है। अगर आपने किसी और के कहने पर निवेश किया है तो आज आपको हानि हो सकती है। भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर सकते हैं। आज आपका मूड बहुत अच्‍छा रहने वाला है। साझेदारी में काम शुरु कर सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने साथ सभी जरूरी सामान ले जाएं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

तनाव और चिंता से दूर रहेंगे। अपना धन किसी भरोसेमंद व्‍यक्‍ति के हाथ में ही दें वरना उधार डूब सकता है। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है। व्‍यापार के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। जीवनसाथी के आलस की वजह से आपके काम अटक सकते हैं।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

खुद में सकारात्‍मक बदलाव लाने से आप अच्‍छा महसूस करेंगें और आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। नया कुछ खरीदने से पहले पुरानी चीजों को अच्‍छे से इस्‍तेमाल कर लें। पार्टी करने की सोच रहे हैं तो अपने नजदीकी मित्र को जरूर बुलाएं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मोतियाबिंद के मरीज प्रदूषित वातावरण में ना जाएं वरना उनकी आंखों को नुकसान हो सकता है। आज जमीन, जायदाद या सांस्‍कृतिक प्रोजेक्‍ट पर ध्‍यान देना चाहिए। अगर आप प्रभावी लोगों के आसपास रहते हैं तो आज आपको उनसे बहुत फायदा होने वाला है। यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्‍या सही है। इसलिए अपने निर्णय खुद लें और उसके परिणाम के लिए तैयार रहें। लंबे समय से रूके हुए काम और पैसे वापिस मिल सकते हैं। परिवार की भलाई के लिए ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। व्‍यापार में आपके मोल-भाव करने के हुनर से लाभ होगा। यात्रा के लिए सही समय नहीं है। जीवनसाथी से तोहफा मिल सकता है।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव से मुक्‍ति मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। आज परिवार में किसी सदस्‍य के साथ बिगड़े रिश्‍ते सही हो सकते हैं। प्रेम संबंध में आशा की नई किरण जाग सकती है। ऑफिस में किसी को अपने काम का श्रेय ना लेने दें। आपकी लापरवाही की वजह से कोई कीमती चीज चोरी या गुम हो सकती है।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion