Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
28 सितंबर राशिफल: वृषभ राशि की महिलाएं भूलकर भी न करें आज ये गलती
अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी, पारिवारिक, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं आज ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके रास्ते में आ रही बाधाओं के कारण आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। जल्द ही चीज़े आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। पैसों की बात करें तो आर्थिक मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। इस समय आपको एक अच्छी आर्थिक योजना की जरूरत है। दफ्तर के कार्यों को यदि आज आप समय पर पूरा कर पाते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। मुमकिन है उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो भाइयों के साथ अपने तालमेल अच्छे रखने की कोशिश करें। सेहत की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के व्यापारियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। हालांकि आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आलस्य से बचें और किसी भी काम को करने में ज्यादा आनाकानी न करें। यदि आज आपको अतिरिक्त काम सौंपा जाए तो ईमानदारी और लगन से उसे पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। लेकिन शाम तक घर का माहौल सामान्य हो जाएगा। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप मेहनत करें और आगे बढ़ते रहें। अगर आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो दफ्तर में सभी के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आज पैसों से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। पैसों की कमी के कारण रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज के दिन संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी कागजी काम आप सावधानी से करें। जल्दबाजी में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें। आपके किसी काम में कानूनी अड़चन आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई या बहन से किसी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। गुस्से में आकर कोई गलत बात कहने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। बेवजह की चिंता से बचें क्योंकि इससे आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आपकी आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें तो अच्छा होगा। आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा वर्कलोड लेने से बचना होगा। इससे केवल आपका तनाव बढ़ेगा और आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। व्यापारी आज कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातक अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही इसका उचित फल आपको मिले। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है और आपका कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ेगा। अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन छोटे भाई के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज उन लोगों को मनाने की कोशिश करें जो आपके करीब हैं और आपसे रूठे हुए हैं। जाने अनजाने में यदि आपने किसी के दिल को ठेस पहुंचाई है तो अपनी गलती की क्षमा मांगकर आप अपने रिश्तों में सुधार ला सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपकी मानसिक उलझने कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें, जल्द ही आपकी सारी परेशानी दूर होगी। व्यापारियों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। पुराने दिनों की कोई अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पिछले कुछ समय से अगर आप काम के साथ अपने निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई कठिन कार्य पूरा करने में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार करने वाले लोग बड़ी आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। किसी पुराने उलझे हुए व्यवसायिक मामले के भी सुलझने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आपको किसी छोटे मोटे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात को लेकर आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। अगर आप अपना व्यवहार ठीक रखेंगे तो जल्द ही मामले को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप तनाव न लें और खुद पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव न डालें। ऐसी कोई समस्या नहीं होती जिसका हल नहीं होता। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। हो सकता है समय की कमी के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़े। ऐसे में भले ही आप अतिरिक्त समय लेकर अपना कार्य पूरा करने की कोशिश करें लेकिन जल्दबाजी से बचें अन्यथा आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। व्यापारियों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। अगर आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी वक़्त पर आपकी यह यात्रा टल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत खर्चीला रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई व्यवसायिक मामला अटका हुआ है तो किसी करीबी की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी और आपको धन लाभ होगा। दफ्तर में आपका बेहतरीन प्रदर्शन आपकी स्थिति को मजबूत करेगा। आपके प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। इस समय आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज अचानक शरीर के किसी हिस्से में दर्द उठ सकता है जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है। आपको इस परिवर्तन का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे रहेंगे। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके बॉस आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और अपने व्यवसायिक निर्णयों को लेकर आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका जनरल स्टोर है तो ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। तनाव से मुक्ति पाने के लिए आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान में दर्द से आप परेशान रहेंगे। बेहतर यही होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications