29 अप्रैल राशिफल: बुधवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाएगा खुशियां

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपके आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको मिलेगा तो आइए देखते हैं आज क्या है आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी से आप प्यार और सहयोग मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। आप भी अपने प्रिय को भरपूर प्रेम दें। रोमांटिक लाइफ में आज आप महसूस करेंगे कि आपके प्रेमी/प्रेमिका आपको दिल-ओ-जान से चाहते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई ऐसा काम न करें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। नौकरी हो या बिजनेस, आज आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। घर में चल रहे किसी झगड़े को शांति और समझदारी से सुलझाना ही आपके लिए बेहतर होगा। ऐसे मामलों में जल्दबाजी और उग्रता अच्छी नहीं होती। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3:40 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। आज निवेश से जुड़ा लाभ आपको मिल सकता है। आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपका कोई प्रयास असफल हो गया था तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई महत्वपूर्ण संदेश मिलने से आपकी खुशियां बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह आपको मिलेगा। आज आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे और खुद में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आज भाई-बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा और उनके साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आपको किसी मित्र या सहयोगी से भी लाभ मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में काफी गर्मजोशी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप खुद को कई सारी परेशनियों से घिरा हुआ पाएंगे जिससे आप काफी तनाव और दबाव महसूस करेंगे। मुमकिन है आप अपने महत्वपूर्ण फैसले नहीं ले पाएंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आज आप कोई भी निर्णय न लें। संतान पक्ष से आज कुछ कष्ट संभव है। उनका गलत रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। इस समय आपको अपने परिजनों की जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए। आज माता पिता का प्यार और आशीर्वाद आपको बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत देगा। पैसों को लेकर भी कुछ तनाव संभव है। आर्थिक तंगी के कारण आपके कुछ काम आज अधूरे रह जाएंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों के सामने ठीक तरीके से बर्ताव करें और शब्दों पर भी गौर करें। आज आपकी एक गलती आप पर बहुत भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पैसे और वित्त के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आप अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज काम का दबाव कम होने के कारण आपके पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय होगा। पिछले कुछ समय से आपके भाइयों के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी आज उसके दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाना होगा। आपकी किसी योजना में बाधा आने से आपका काम बीच में ही अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। अपने वैवाहिक जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में शांति चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। इसके अलावा अपनी शादीशुदा जिंदगी में जोश और उत्साह बनाए रखने के लिए आज आप कोई सरप्राइज प्लान करें जिससे आपके प्रिय के चेहरे पर खुशी के भाव देखने को मिले। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे और आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने वित्तीय मामलों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर न ही करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा निवेश करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:10 से शाम 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी परेशानी में हैं तो घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थायी है और समय के साथ ये दूर हो जाएगी। आप बस अपने काम पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी आपकी खूब तारीफ करेंगे। उनका साथ पाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। खालीपन और बोरियत से बचने के लिए आज आप घर पर ही कुछ मजेदार कार्य कर सकते है। आज आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप बस हिम्मत से काम लें। जल्द ही आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके विरोधी आपका बनता काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो इससे आपके संबंध और बिगड़ सकते हैं। आप दोनों के बीच अलगाव भी संभव है बेहतर होगा एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। इस तरह के मामलों में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए आपको खाने पीने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप ज्यादा दबाव न महसूस करें। यदि कुछ समय से आप तनाव में गुजार रहे हैं और किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको खुद को संभलाने की जरूरत है। इस समय आप सारी चिंताएं भूलकर खुद पर ध्यान दें। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे और आपकी हर समस्या का समाधान होगा। पैसों की बात करें तो खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कुछ लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपकी किसी बात से आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। बेहतर होगा आप जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपका मन अशांत रहेगा और आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आज छोटी छोटी बातों पर भी आपको गुस्सा आ सकता है, ऐसे में आपके आस पास के लोग काफी परेशान रहेंगे। आप अपना बर्ताव ठीक रखें अन्यथा आज बेकार के झगड़े झंझट हो सकते हैं। दांपत्य जीवन की परेशानी आज आपके काम को भी प्रभावित करेगी। अपने रिश्ते में सुधार के लिए आपको एक दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और बातचीत के द्वारा इन उलझे हुए मसलों को हल करने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपका झुकाव अपने प्रेमी की तरफ कुछ अधिक रह सकता है। हो सकता है आज आपकी मुलाकात संभव न हो पाए जिससे आपको काफी बेचैनी होगी। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है। ऐसे में आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें। आज वे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हाथ में पैसा आएगा लेकिन खर्चों पर काबू नहीं रहेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपकी जेब खाली कर सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो विलंब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका निरंतर प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगा। वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे और विषम परिस्थितियों में भी आप आसानी से काम कर पाएंगे। अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके निजी और व्यवसायिक दोनों ही जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी किसी समस्या का समाधान होगा और अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपके सृजनात्मक तरीकों का फल है। वहीं आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू रखें तभी आप जिंदगी का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आप अपने मन की बात अपने प्रिय से शेयर कर काफी हल्का महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आएगा और आज आप काफी सुकून भरा दिन बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मनमुटाव संभव है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करने का प्रयास करें ताकि आपकी शादीशुदा जिंदगी सुखी रहे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Wednesday, April 29, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion