Latest Updates
-
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा
29 अप्रैल राशिफल: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपने निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। अति आत्मविश्वास में पड़कर आप कोई भी गलत फैसला न लें। व्यापारी अगर नए स्टॉक के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। दवा के कारोबारियों को आज कुछ संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। किसी करीबी से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है, लेकिन आंख बंद करके पैसों के मामले में आप किसी पर भी भरोसा न करें तो अच्छा होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करना होगा। वाद विवाद से आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाले खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आपकी बेहतर आपसी समझ के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज वाहन चलाते समय ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की जरूरत है अन्यथा आज आपके बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद आज आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय दे पाएंगे। हो सके तो आज घर पर ही अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान करें। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में जोश और उत्साह बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज अचानक कोई पुराना दर्द उभर सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। लकड़ी के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपके इस नुकसान की भरपाई होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि इस समय आप उनकी मांग पूरी करने में सक्षम नहीं है तो अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें। बहसबाजी के झगड़े झंझट से आपके बीच कड़वाहट बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ एकजुट होकर काम करने में आपका ही फायदा है। पैसों के मामले में दिन काफी खर्चीला रहने वाला है घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी कुछ समय निकालें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज बातचीत के द्वारा आप सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। बेवजह बात बढ़ाने से आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है और इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आज आपके बॉस आपकी खूब तारीफें भी करेंगे। हालांकि अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लकड़ी के कारोबारियों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आप के कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप अधिक क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें घेर सकती है। बेहतर होगा आप छोटी सी भी लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम निपटाने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पैसों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें, उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका संपर्क कुछ बड़े ग्राहकों से हो सकता है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है परिजनों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। आपकी यह बात घर के कुछ सदस्यों को नाराज कर सकती हैं। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आपका परिवार ही आपके लिए उतना ही जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ आप रोजाना व्यायाम भी करें। इसके अलावा आपको साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं इसके लिए दिन अनुकूल है। दफ्तर में अचानक कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे बातचीत करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज कामकाज में जरा सी भी लापरवाही न करें। छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक और तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप से कोई गलती होती है तो आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है आप से वापस भी ली जा सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन से चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पैसों की बात करें तो बड़े भाई की ओर से आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आप के सभी काम समय पर पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। अगर आपका काम होटल या रेस्टोरेंट का है तो आपको स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आप उनके साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। पैसों के मामले में अब काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य किए तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति को लेकर वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सतर्क रहें नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आपको शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जहां तक बात आपके साथ की है तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और मास्क का प्रयोग जरूर करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











