Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
29 अगस्त राशिफल: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और मिलेगी आपको सफलता या आज भी आपके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिसे सुनकर आप काफी उत्साहित होंगे। आप अपनी खुशियां दोस्तों और परिजनों के साथ बाटेंगे। माता पिता का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप अपने वेतन से जुड़ी बात करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय कोई भी जोखिम उठाने से आपको बचना होगा। अगर आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सफलता के लिए शॉर्टकट नहीं बल्कि मेहनत करने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बात को शांति से संभालने की कोशिश करें। गुस्से से मामला बिगड़ सकता है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि छोटे भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। आज डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप खुद को तैयार रखें। अगर आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित नहीं है। पारिवारिक मामलों को लेकर पिता से आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। अच्छा होगा कि आप सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। काम में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो मन में किसी भी तरह का संदेह न रखें। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ समय शांतिपूर्वक बीतेगा और आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत में सुधार आने से आज आप बेहतर महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप तरोताजा रहेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत से न केवल आपके उच्च अधिकारी बल्कि आपके सहकर्मी भी प्रभावित होंगे। व्यापारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी। आप जिस काम के लिए यह यात्रा करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज अपने भाई से आपकी अनबन घर का माहौल बिगाड़ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो पैसों के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहने से आपके सोचे हुए सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिसका आने वाले समय में आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है आज पैसों को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही धन कमाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। नए वाहन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। अगर बात आपके काम की करें तो आज आपके करियर में कुछ बड़े बदलाव संभव है। आपको किसी अच्छी जगह से बड़ा ऑफर मिल सकता है। बेरोजगारों को भी रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ भी कुछ अच्छा समय गुजार पाएंगे। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आपके जीवनसाथी की वजह से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। योग और ध्यान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करें। अपना भला बुरा आप स्वयं जानते हैं इसलिए दूसरों की बातों में न आएं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, आपको अच्छा महसूस होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा आप कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। छोटे व्यापारियों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नज़र आ रही है। जीवनसाथी का गुस्सा आज शांत हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी थकान दूर करने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वाद विवाद से न सिर्फ आपका कीमती समय व्यर्थ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती है। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर हो सकता है आज उच्च अधिकारियों की किसी बात से आप सहमत न रहें। बेहतर होगा आप अपना पक्ष खुलकर उनके सामने रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे और बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज आपके जीवनसाथी आपको कोई खास तोहफा दे सकते हैं जिसे पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर माता या पिता से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको उनके खिलाफ कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी तबियत खराब हो सकती है। आप सावधान रहें और किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में बाधा आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार या अपने गुरुजनों से सलाह लेनी चाहिए। आपको अपना अभ्यास जारी रखना होगा अन्यथा आप पढ़ाई में पीछे रह जाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो किसी रिश्तेदार से आज आपकी अनबन हो सकती है। निजी मामलों में उनकी दखलअंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको बहसबाजी या अपशब्द का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कुसंगति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आपको सकारात्मक और अच्छे विचारों वाले लोगों के साथ की जरूरत है। व्यापारियों का अचानक कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है जिससे आपका नुकसान होने की संभावना है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करें। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। माता पिता का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर रात जागने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलेगी तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप खूब मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। आपके परिश्रम का उचित फल जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापारी अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता या पिता को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज कोई भी काम बिना सोचे समझे न करें। दफ्तर में लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस का मूड काफी खराब रहेगा। हो सकता है आपकी छोटी सी गलती पर उनका गुस्सा भड़क जाए। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। बड़े ग्राहकों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो कलह बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी सुस्त रहेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करनी चाहिए।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











