For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 दिसंबर राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी

|

आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसकी बढ़ेगी परेशनियां, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। आप मानसिक रूप से बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे। साथ ही आप काफी संतुष्ट भी रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। आप अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लेकर आज अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आज दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आप घर पर ही पार्टी करें। रोमांटिक लाइफ में अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलंदाजी करने ना दें अन्यथा आप दोनों के बीच के मतभेद गहरे हो सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9 से शाम 11:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आज अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं। अगर आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज अपने सहकर्मियों से भी ज्यादा उम्मीद ना करें अन्यथा आपके हाथ निराशा ही लगेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले अपने करीबियों से सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा, खासतौर पर जिन्हें इसका अच्छा खासा अनुभव हो। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन आपके रिश्ते में किसी तरह की कड़वाहट नहीं आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वे आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। अपने प्रिय को तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपके अस्थिर रवैये के कारण आज घर में कोई बड़ा बवाल हो सकता है, जहां तक हो सके अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अपने बड़ों के सामने अपना बर्ताव ठीक रखें, नहीं तो आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। दफ्तर में यदि आपसे कोई गलती हो जाती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह अपने वरिष्ठों या सहकर्मियों से बहसबाजी करके अपना कीमती समय नष्ट ना करें। इससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज खर्चे कम होंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं और आपकी मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आज आप किसी रिश्तेदार के यहां भी जाएं। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आज उनसे जुड़ी किसी चिंता से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आज जीवनसाथी को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। पिछले कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने कारण आप अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। बेहतर होगा आज उनके साथ सैर सपाटे पर जाएं। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है लेकिन अभी मामला पूरी तरह से शांत नहीं होगा इसलिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप तनाव मुक्त रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज बिना किसी बात के मन उदास रहेगा। आप समझ नहीं पाएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। छोटी छोटी बातों पर तनाव लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार की बातों में चला जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो पहले बाजार की जानकारी लेने में ही भलाई है। अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आज बचत पर ध्यान दें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई मेहमान घर पर आ सकता है जिससे आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना में बाधा आ सकती है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपका कोई भी काम अटकेगा नहीं। आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपको दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो रही थी लेकिन आज आप अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे जिससे आपको काफी शांति मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं और आपको अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार है तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको पैसा कमाने का कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। माता पिता के साथ आज आप काफी सुकून भरा समय गुजारेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 15

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

केवल चिंता करने से आपकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए आपको परेशानी की जड़ तक पहुंचना होगा और जरूरत पड़ने पर कुछ ठोस निर्णय भी लेने पड़ेंगे। सेहत की बात करें तो आज ज्यादा तनाव लेने के कारण आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आपने लापरवाही की तो परेशानी बढ़ सकती है। आज आप आराम पर भी ध्यान दें। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सबसे पहले आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा। बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप भविष्य के लिए पैसे नहीं जोड़ पाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देंगे तो वे उपेक्षित महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके क्षेत्र से जुड़े किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो काफी मशहूर और ऊंचा हो। ऐसा मौका बार बार नहीं मिलता है इसलिए इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। इससे आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधाए आएगा। आज पुराने किसी निवेश से उम्मीद के अनुसार ही परिणाम आपको मिलेगा। यदि आप इसी तरह आगे भी सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेंगे तो निश्चितरूप से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच तालमेल रहेगा। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो आपसी मनमुटाव भूलाकर एक दूसरे को माफ कर दें। साथ ही एक नयी शुरुआत करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवन में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं, इनसे परेशान या दुखी होने की जगह अपनी गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ने की कोशिश करें ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें। परिजनों के साथ अपने रिश्ते में एक बार फिर मिठास लाने के लिए दिन अच्छा है। खासतौर पर माता पिता की नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। मुमकिन है वे आपकी बात को समझेंगे। आज जीवनसाथी का एक अनोखा रूप आपको देखने को मिलेगा। हो सकता है आज आपको उनसे दोबारा प्रेम हो जाए। अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए आज आप दोनों उसी स्थान पर जा सकते हैं जहां अकसर आपकी मुलाकात होती थी। रोमांटिक लाइफ में भी आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपने पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करके आज आप उनके साथ ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो दिमाग से सोचें। दूसरों के कहने पर ना जाएं। अपना भला बुरा आप बेहतर तरीके से जानते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आज आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आपके पार्टनर आपकी बात को नहीं समझ रहे हैं तो आपको उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए। किसी भी बात के लिए उन पर दबाव डालने से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आप काफी धीमी गति से काम कर पाएंगे। किसी भी तरह की समस्या को खुद पर हावी होने ना दें बल्कि ढृढ़ता से इनका सामना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपको अपना ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी तुनकमिजाजी को दूर रखना होगा। इस तरह छोटी छोटी बातों पर अपने जीवनसाथी पर गुस्सा करना आपके रिश्ते के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। खूबसूरत तोहफों और आपकी पसंद के फूलों से वे आज आपका स्वागत करेंगे। आज आपको धरती पर स्वर्ग का एहसास होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खर्च करने वाले हैं। दफ्तर में आज आपके लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे जिससे काम का बोझ काफी हल्का हो जाएगा। पिता की सेहत में सुधार आएगा लेकिन इस समय उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप घर में शांति चाहते हैं तो दफ्तर की परेशानी घर पर ना लाएं। बाहर के मसले बाहर ही सुलझाएं। आपकी नकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। बेहतर होगा आप सबसे पहले अपनी सोच बदलें, अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना रखें। इससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो जल्द ही आपके जीवन में प्यार का फूल खिल सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। शाम को दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपका तनाव काफी कम होगा। सेहत की बात करें तो आज मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे जिससे शारीरिक समस्या भी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 29 December 2019 Sunday

What does your Sunday, December 29, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, December 28, 2019, 10:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion