For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 जनवरी राशिफल: इन राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का मीठा फल, क्या है आपके भाग्य में

|

क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और होगा आपकी समस्याओं का अंत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अत्यधिक शुभ है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। आज आपके सभी प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके काम में आ रही कोई बाधा आज दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप एक प्यार भरा दिन गुजारेंगे। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप इसी तरह उनका मार्गदर्शन करते रहें। आज की गई यात्रा मंगलमय और मनोरंजक रहेगी। पैसों की बात करें तो आज ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका बजट संतुलित रहेगा। आज आपको छोटा मोटा वित्तीय लाभ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में आज कलह रहेगी। आपका अनियंत्रित क्रोध आज घर की शांति भंग कर देगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ ऐसा व्यवहार करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपने समय रहते परिस्थिति को नहीं संभाला तो भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। इस तरह का बर्ताव करके आप अपनों को दुखी कर रहे हैं। दफ्तर में बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें। उत्तेजित होकर कोई भी ऐसी बात न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए। यदि आप बोझिल और उबाऊ महसूस कर रहे हैं तो घर से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ समय बिताएं या फिर खुली हवा में सैर करें। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार हो सकता है। आज आप काफी वक़्त से अपना लंबित बिल या उधार चुका सकेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आपको कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज लगभग आपका हर काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आप जमकर मेहनत करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी की सेहत में आपको बड़ा सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपकी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। आज किसी कीमती वस्तु की भी आप खरीदारी कर सकते हैं। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। आज वे आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आएगा। पिछले कुछ दिनों से घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा था। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से रिश्तों में दूरियां आ गई थी लेकिन आपकी लगातार कोशिशों की वजह से आज माहौल कुछ अच्छा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज काम कुछ ज्यादा ही रहेगा। आपको अपने सहकर्मियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। इससे आपको उनका सहयोग मिलेगा और आप आसानी से अपने काम पूरे कर सकेंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। नए निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। दिमागी उथल पुथल के कारण सेहत भी आपकी कमजोर हो रही थी लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे और मन लगाकर अपना काम करेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज जॉब में कोई परिवर्तन संभव है। हो सकता है आपका ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो जाए। वहीं व्यापार में आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिता से कुछ अनबन हो सकती है। आपकी भलाई इसी में है कि आप उनकी बात भलीभांति सुनें और उनकी भावनाओं का आदर करें। संतान को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम को अचानक किसी मेहमान के आने से घर का माहौल बदल जाएगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आज वित्तीय तौर पर कुछ सुधार आ सकता है। आपका कोई अटका हुआ काम बनने की संभावना है और आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने पिता से भी लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं। इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है जिससे आपको मानसिक तनाव होने की संभावना है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको धन कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी यह मेहनत अच्छे परिणाम भी देगी। इस समय आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है ताकि भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सके। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप अधिक क्रोध करने से बचें और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आप दोनों मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप समय पर अपने सारे काम पूरे कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो यदि आपको छोटी मोटी समस्या है तो डॉक्टर के पास जाकर उचित सलाह लें, लापरवाही बिल्कुल न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आप अपनी सूझबुझ से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं, आप अपना कोई पुराना उधार भी चुका सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में वे आपको पूरी मदद करेंगे। आज आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे और अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देंगे। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपके वरिष्ठ किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी राय मांग सकते हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे। आपकी सेहत की बात है तो आज आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां कुछ मामलों में आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर आपकी चिंता भी आज बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से आपका काफी धन खर्च हो सकता है। मुमकिन है इससे आपका बजट असंतुलित हो जाए। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा जिससे आपको काफी निराशा होगी हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप प्रयास करते रहें, चीजें जल्द ही आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर पुरानी सारी बातों को भूलकर आपके साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। हद से ज्यादा क्रोध करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मुमकिन है आज आपके बॉस आपकी तरक्की की खुशखबरी आपको दें। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया और बड़ा काम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज आप घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। अपनी दिनचर्या को नियमित कर लेने से आपको कई प्रकार के फायदे मिलेंगे। आप जल्दबाजी व हड़बड़ी से बचे रहेंगे। साथ ही आपको खुद पर भी ध्यान देने का समय मिल जाएगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सुबह सुबह अचानक कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इस समय जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके प्रिय आपका समर्थन करेंगे। पिछले कुछ दिनों से दफ्तर में किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए आप काफी मेहनत कर रहे थे और आज आपका वो काम सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा जिससे आपको स्वयं के लिए भी समय मिल पाएगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी सतर्क रहने वाला है। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आज किसी तरह की लापरवाही करने से बचें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। विपरीत परिस्थिति में वे आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक धन हानि होने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। साथ ही पैसों की कमी के कारण आज आप अपनी किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार के मनमुटाव या झगड़ें से बचना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 29 January 2020 Wednesday

What does your Wednesday, January 29, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion