For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 जून राशिफल: इन 2 राशियों की आर्थिक स्थिति में आ सकती है आज भारी गिरावट

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, साथ ही आपकी वाणी में भी कठोरता रहेगी। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ कमाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ते हैं। हो सकता है आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी लें। जीवनसाथी के साथ टकराव या अहंकार से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप अस्थमा के रोगी है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ डील करते समय आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आज आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों की राय जरूर जान लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट में जलन, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप किसी बड़े क्लाइंट के साथ भी जुड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी और आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पुरानी किसी तकलीफ से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अति आत्मविश्वास में अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप ज्यादा दबाव में काम न करें तो बेहतर होगा नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8:20 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। खुदरा व्यापारियों को आज कुछ नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आज आप कोई भी बड़ा फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन से बचें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए अपने खान-पान के साथ आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आज अपनों के साथ मनमुटाव संभव है जिसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने में आज आपको कई सारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इसके अलावा आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। अच्छे आपको खान पान के साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काफी कड़े संघर्ष के बाद आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़ी जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है विशेष रूप से यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, डेकोरेटिव आइटम्स, खाने पीने की चीजें आदि से जुड़ा काम का करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत की बात करें तो अगर आप माइग्रेन के रोगी है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। समय पर भोजन करें और ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। आपके पिता की सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही ठंडे दिमाग से काम लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप सामाजिक दूरी बनाकर चलें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं और आपको अच्छा आर्थिक फायदा नहीं हो रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जरूरत जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ की ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें, बल्कि अपने काम पर पूरा फोकस फोकस करें। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तक आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल में कुछ सुधार संभव है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको सभी के साथ विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 29 June 2021 Tuesday

What does your Tuesday June 29, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, June 28, 2021, 16:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion