For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 मार्च राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

|

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक होगा। हालांकि इस समय आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने घरेलू मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें, नहीं तो बात आपके हाथ से निकल सकती है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने उग्र स्वभाव पर लगाम लगानी होगी अन्यथा आज घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ अच्छी रहेगी। आज सही वक़्त पर आपको अपने प्रिय से कोई सही सलाह मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको राहत मिलेगी। आप नौकरीपेशा हैं तो आपका कोई लंबित कार्य आज पूरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका मन शांत रहेगा और आप ताजगी का अनुभव करेंगे। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने से आपकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज दोस्तों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। माता या पिता से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आप भावुक भी महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज कुछ फायदा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंतित न हों, खुद पर भरोसा रखें नतीजे अच्छे ही मिलेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। काफी दिनों के बाद आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करें। आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके पार्टनर के प्रति आपका भावनात्मक लगाव और बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा और आप दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आपकी ऊर्जा शक्ति अच्छी रहेगी। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ लाभ मिलने के आसार हैं। आज आप कोई नया सौदा कर सकते हैं। आपका यह सौदा आने वाले समय में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम देगा। वहीं दूसरी ओर पैसों को लेकर आज किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। मुमकिन है अटके हुए धन को प्राप्त करने में आज आपको काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़े लेकिन आज के दिन आपको विवादों से दूर ही रहना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपना काम ध्यान से करें। आज छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन संभव है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से काम लें। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आनंद में दिन गुजरेगा। छोटे भाई या बहन को लेकर आपकी कोई चिंता भी आज समाप्त हो जाएगी और आपके रिश्ते में भी सुधार होगा। वहीं दूसरी ओर आज किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। अगर आप किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आप किसी से सलाह ले सकते हैं। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा आपको मिल सकता है, जिसे पाकर खुशियां दोगुनी हो जाएगी। आज दफ्तर का काम आप बिना किसी दबाव के और बड़े आराम से पूरे करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि इस समय बड़े खर्चे करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपकी माता की सेहत आज आपकी चिंता का विषय रहेगी। लापरवाही न बरतें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। अगर आप परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार और लंबा हो सकता है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करें। व्यायाम का सहारा लें। साथ ही अपने खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखें। आज जीवनसाथी से अनबन घर में तनाव का माहौल पैदा कर सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र न हो। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम देगा। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। आज वित्तीय लेन देन करने से भी बचें। आपके रोमांटिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे और आज आपको सच्चे प्रेम का अनुभव होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं और अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा सरप्राइज भी दे सकते हैं। मुमकिन है आज अपने वैवाहिक जीवन में आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव करें। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हाल ही में हुई आय में बढ़ोतरी आपके खर्चों को संभाल लेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों के सहयोग से आज आपका काम और भी आसान हो जाएगा। कोई ईर्ष्यालु स्वभाव का इंसान आपकी सहनशक्ति की परीक्षा ले सकता है। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आपकी ओर से लगातार हो रही लापरवाहियों से आज वरिष्ठों का गुस्सा भड़क सकता है। अगर समय रहते आपने परिस्थिति को नहीं संभाला तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आपके खर्चे कुछ कम होंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आज जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस करेंगे। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा तभी आपकी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और शांति बनी रहेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से मन की बात कहने में घबराएं नहीं बल्कि खुले दिल से अपना पक्ष रखें। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। पिछले कुछ समय से परिजनों के बीच तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल काफी गर्म चल रहा था लेकिन आपकी लगातार कोशिशें आखिरकार आज सफल होंगी और अपनों के बीच दूरियां खत्म करने में आप कामयाब होंगे। आज माता की ओर से लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी अपना कड़ा रवैया छोड़कर एक बार फिर आपके साथ प्रेम से पेश आएंगे। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। अगर दफ्तर के काम का बोझ आप पर बढ़ रहा है तो ऐसे में आपको अपने वरिष्ठों से बात करनी चाहिए। हालांकि आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। पेट से जुड़ी तकलीफ से राहत मिलेगी और काफी दिनों बाद आज आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको उचित परिणाम मिल सकता है। पिछले कुछ समय से अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा था तो आज छोटा मोटा फायदा आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है । परिजनों के साथ आपका दिन कुछ खास बीतेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। वहीं जीवनसाथी का बढ़िया मूड आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आज दिन भर आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको लगभग अपने हर एक प्रयास में सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर के सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपसे काफी खुश रहेंगे। उनसे मिली तारीफें आपका उत्साह बढ़ाएंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके माता पिता आज आपसे बेहद नाराज रहेंगे। हालांकि आपको उनसे बहसबाजी न करके शांति से अपनी बात रखनी चाहिए। आपको उनके पक्ष को भी समझने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट को ध्यान में रख कर ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वित्तीय समस्या के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। इस समय पैसों को लेकर आपकी चिंता और बढ़ सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेना होगा। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका कोई समाधान नहीं है इसलिए आप सकारात्मक सोचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए आप काम को अलग रख कर खुद पर ध्यान दें। इससे आप दोबारा और अच्छी वापसी कर सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आज आप कमजोर महसूस करेंगे लेकिन जीवनसाथी का प्रेम आपका मनोबल बढ़ाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप काफी कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 29 March 2020 Sunday

What does your Sunday, March 29, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, March 28, 2020, 12:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion