Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
29 March Horoscope: मिथुन राशि वाले नकारात्मक विचारों से बचें, जानें बाकी राशियों का हाल
आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा अपने बजट के अनुसार ही चलें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। लम्बे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचना होगा नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। यदि किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय:सुबह 11: 45 से शाम 6: 30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके ही लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। अगर बात आपके लव लाइफ की करें तो अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी दिन ठीक ठाक रहेगा। पैसों के मामले में दिन उत्तम रहेगा। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आज परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है । सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा ।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इसके अलावा आज क्रोध और चिड़चिड़ेपन की भी अधिकता रहेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ज्यादा उग्र न हो और खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। अगर आप विद्यार्थी है तो इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें बल्कि अपना दिमाग और ऊर्जा अपनी पढ़ाई पर लगाएं। शाम को बच्चों के साथ आज आप खरीदारी करने जा सकते है। हालांकि इससे आपका बजट कुछ बिगड़ सकता है, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपकी तरफ रुख करती नज़र आ रही है । आज आपकी ऊर्जावान रहेंगे और आपना हर काम बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। आज मौज मस्ती करने का आपको पर्याप्त समय मिलेगा। मुमकिन है दोस्तों के साथ पार्टी करने या फिर घूमने फिरने का मौका मिले। अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 24
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात कुछ खास होने वाली है। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मुमकिन है आज परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिले। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय के व्यवहार में नरमी रहेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में गप्पेबाजी से आपको बचना होगा। व्यापारी जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता म अपनाएं। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह उठ कर पैदल चलें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में संभल कर रहें। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। मुमकिन है आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदें। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बात करते वक्त अपने शब्दों पर ध्यान दें। जो भी बोले बहुत ही सोच समझकर। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपके बॉस आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। वे आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों का लेन देन बहुत ही सावधानी से करना होगा। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा आप किसी सुरक्षित जगह ही लगाएं । आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी है तो गुरुजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वार्थी लोगों से आपको बचना होगा। मुमकिन है ऐसे लोग आज आपका फायदा उठाने का प्रयास करें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अपनी ऊर्जा का स्तर बनाए रखना चाहते है तो आपको अच्छे खान पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करना होगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। अगर बात आपके काम की करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके हाथ कोई ऐसा अवसर लग सकता है जिससे आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो उक्त रक्तचाप के मरीज आज संभलकर रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण मानसिक उथल पुथल संभव है। घर का माहौल अशांत रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा जिसके कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। अनाज के व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे। कुछ लोग आपके बारे में गलत अफ्हा फैलाकर आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत आपकी नरम रहेगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:38
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। हो सकता है इसकी वजह आपकी खराब सेहत या काम का अधिक बोझ हो। अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आज काम को अलग रख कर आप मनोरंजन पर ध्यान दें। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं या सैर सपाटे के लिए जाएं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने में आपकी भलाई है। छोटे व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपके बीच तनाव संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आपको लाटरी और सट्टेबाजी से आज दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। अगर आप सोच समझ कर खर्च करेंगे तो ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। दफ्तर में आपके काम में गति आएगी और आपका काम में मन लगेगा। वरिष्ठों का सहयोग पाने के लिए आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। दूसरों पर दबदबा बनाने की आदत के कारण आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है ।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों की बुराइयां और उनकी गलतियां निकालने से आपको बचना होगा नहीं तो बेवजह विवाद खड़ा हो सकता। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा खासतौर पर यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अपने साझेदार पर आँख बंद करके भरोसा न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज शराब पीकर वाहन का प्रयोग करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











