Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
29 मई राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसे मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ सकती है। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी भी आज आपसे कुछ नाराज रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपको भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज उनके बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनी सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने का प्रयास करें। बेवजह के मनमुटाव से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी समस्या का अंत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी अपने की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय का मूड काफी रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उनकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई या बहन के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज किसी बात को लेकर आप काफी दुविधा में रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपको किसी करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई थी डील आज पक्की हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दे कर अपने काम पर फोकस करें। छोटी सी भी गलती होने पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। सेहत की बात करें तो बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घरेलू कलह की वजह से आप का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। साथ ही बॉस का रवैया भी आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत के बाद ही अपना फैसला लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। छोटे भाई या बहन को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि इस समय आपके प्रदर्शन में गिरावट आती है तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अटका हुआ कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत होने के आसार हैं। इस तरह के मामलों में आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। आपके पिता की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। सोने-चांदी, शेयर बाजार, लकड़ी आदि का व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी के कारण आपका कोई बड़ा काम बीच में ही रुकने की संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। इसके अलावा माता या पिता की सेहत भी कमजोर रहेगी। ऐसे में आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो आपको शांति से अपनी बात रखनी चाहिए। झगड़े झंझट से आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। साथ ही आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। आज आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आपके किसी कार्य में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को आप पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने घर की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। घर के बड़ों का सम्मान करें। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से तुरंत सलाह लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











