For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 नवंबर राशिफल: कुंभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन की समस्याओं का होगा आज अंत

|

आज किन राशियों की खुल जाएगी किस्मत और होगा उनका बेडा पार और किसकी किस्मत में है अभी और इंतजार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक परेशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। दिन का दूसरा हिस्सा आपको राहत पहुंचाने वाला रहेगा। दफ्तर में आपके काम में तेजी आएगी और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और काम धंधे में भी बढ़ोतरी होगी। अपने निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी ना होने दें बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आप चाहें तो इसके लिए अपने से बड़ों और दोस्तों की मदद ले सकते हैं। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। मगर आपके साझेदार के साथ किसी बात पर असहमति होने की संभावना है। घर के सदस्यों से मतभेद आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, लेकिन आपको अपनी तरफ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। लेकिन आपके उच्च अधिकारियों से मिली तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। रचनात्मक शौक आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के बिगड़े हुए मिजाज और बोल तनाव बढ़ा सकते हैं। किसी पुराने कानूनी मामले में भी कुछ अड़चन आ सकती है। सेहत की बात करें तो शराब का सेवन ना करें, विशेष रूप से जब आप वाहन का प्रयोग कर रहे हों।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपके काम में तेजी आएगी और कुछ महत्वपूर्ण कार्य जल्द ही पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने में ही भलाई है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। अपने जीवनसाथी को कोई खूबसूरत उपहार देने के लिए दिन अच्छा है। इससे उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी और आप दोनों का रिश्ता भी प्रगाढ़ होगा। माता पिता भी सहयोगी रहेंगे। उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आज धार्मिक गतिविधियों में आपका कुछ ज्यादा ही मन लगेगा। मुमकिन है आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 2:20 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बचत पर भी थोड़ा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे और घर का वातावरण भी शांत रहेगा। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। हो सकता है आज आपके पार्टनर को मनाने में आपको काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़े। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। पढ़ाई लिखाई को लेकर आपके चल रहे प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप इस ओर अपना कदम बढ़ाएं आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो बहुत ही सोच समझकर निर्णय लें। जरूरत पड़ने पर आप किसी से सलाह भी ले सकते हैं। इस समय जल्दबाजी हानिकारक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। साथ ही आपके प्रयासों को भी सराहा जाएगा। व्यावसायिक जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कलह का अंत होगा और परिजनों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे जिससे मानसिक रूप से आप काफी मजबूत और प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आज किसी छोटे मोटे काम से आपको वित्तीय मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने प्रेमी/प्रेमिका पर शक करने की आपकी आदत आज आप दोनों के रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा सकती है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश नहीं है। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर ना करना चाहें। ऐसे में आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। आपकी जरा सी गलती आप दोनों के बीच विवाद करा सकती है। माता पिता का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत मिलेगी। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज काम का बोझ अधिक रहने से सब कुछ अस्त व्यस्त हो सकता है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप एक नए तरीके से योजना बना सकते हैं हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो ऐसे में आप किसी अनुभवी या भरोसेमंद इंसान से सलाह ले सकते हैं। आज आपको अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपको मानसिक पीड़ा मिल सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आज परिजनों के साथ आप एक शांत भरा दिन बिता पाएंगे। पैसों की बात करें तो आज लेन देन में आपको सावधानी रखनी होगी क्योंकि आज पैसों की वजह से किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से आपको अपने रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी आसानी होगी। सेहत आपकी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:05 मिनट से 7:55 मिनट तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपके जीवनसाथी आपको महसूस कराएंगे कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। हो सकता है अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप कैंडललाइट डिनर पर भी जाएं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। अगर आप ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च करेंगे तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा काफी लाभदायक रहेगी। साथ ही आज किए हुए निवेश से आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे फल मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका अधिकांश समय खरीदारी में जाएगा। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति से आज आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी किसी बात पर नाराज रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में संभलकर रहें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अपने पार्टनर के बारे में सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर यकीन ना करें और सच्चाई को भली-भांति परखें। आज आप किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दांपत्य जीवन में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वे आपकी उम्मीदों पर एकदम खरा उतरेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों को प्रसन्नता मिलेगी। दफ्तर में आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा निवेश करने से बचना होगा। इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको अपनी सेहत को लेकर अतितिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपना खास ध्यान रखना होगा। यह सफर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। उधार लेने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से अच्छे से व्यवहार करें क्योंकि छोटी सी बात पर तकरार बड़े झगडे का रूप ले सकती है और आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आज मौज मस्ती का भी मौका आपको मिलेगा। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

English summary

Daily Horoscope for 29 November 2019 Friday

What does your Friday, November 29, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, November 28, 2019, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion