For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 नवंबर राशिफल: इतवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुकूनभरा

|

आज किसको मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल आने वाले दिनों में मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी विदेशी कंपनी से नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे निवेशों का उचित लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आप सोच समझकर अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप जो भी करें बहुत समझदारी से करें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक भी फैसला आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में बदलाव के लिए समय ठीक नहीं है। सोच समझकर अपने व्यवसाय के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। शाम को कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है जिससे घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। इससे आपको चिंतित होने या घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना हर काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपके प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। वहीं दूसरी ओर अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि इस समय आपको नियम और कानून का पालन करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इधर उधर न करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने की भूल न करें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे के साथ समय बिताकर आपके बीच निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद भी हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। उनकी छोटी सी बात को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ चुनौतियों के बाद अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। तले, भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। आपकी छोटी सी मदद से किसी की बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी इसलिए जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके स्वास्थ्य बात करें तो थकान बढ़ने से आप कुछ बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज के दिन आपको अपने विरोधियों से संभल कर रहना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो काफी कड़े संघर्ष के बाद धन प्राप्ति हो सकती है। उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा अब जल्दबाजी में अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। आज लेनदार आप पर काफी दबाव बना सकते हैं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। इसके अलावा आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। निजी जीवन की समस्याओं की वजह से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। आज आप साबित कर देंगे कि मिलजुल कर काम करना आप बखूबी जानते हैं। इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी का बर्ताव आज कुछ अलग ही रहेगा। उनका यह अंदाज देखकर आज आपको बहुत खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन कमाने का एक बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। आज घर के किसी सदस्य से आपको खास उपहार मिल सकता है। आज आप काम को अलग रखकर मौज मस्ती पर भी कुछ ध्यान देंगे। परिजनों का पूरा का साथ मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी परिचय देने की जरूरत है। झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है और आप लंबे समय के लिए बेकार के झंझटों में फंस सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और पिछले कुछ दिनों से आप अपने किसी नए काम को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 29 November 2020 Sunday

What does your Sunday, November 29, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, November 28, 2020, 16:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion