Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
29 अक्टूबर राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। हालांकि आप अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर उन पर शक करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपकी मेहनत को खूब सराहा जाएगा। आपको तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे अधिक होंगे लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। बात आपके परिवार की करें तो घर में शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दूसरों की बातों में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। आपको सोच समझकर और समझदारी से अपने निर्णय लेने की जरूरत है। दिखावे में कोई ऐसा काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपकी छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आपकी नौकरी जाने का भी खतरा है। अगर आपका काम स्टेशनरी, किताबों, फर्नीचर आदि से जुड़ा है तो आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से भी बचें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका गलत रवैया आपकी चिंता बढ़ा सकता है। आप उनकी गलत बातों का समर्थन न करें और उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। दफ्तर में बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जहां आपकी बातों को काफी महत्व दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम हार्डवेयर से जुड़ा है तो आपको आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप सोच समझकर ही खर्च करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ शांति से पेश आएं और मिलजुल कर काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना फैसला सोच समझकर लेना होगा। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। किसी बात पर असहमति के कारण घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मांसपेशियों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीम वर्क से आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के धन लाभ का योग बन रहा है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। भविष्य में आपको इसका अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का स्नेह आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। अपने प्रिय के साथ आपको सैर सपाटे या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे अधिक नहीं होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि माल की खरीदारी करते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ब्रांडेड माल की ही बिक्री करें। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा और एक दूसरे पर भरोसा भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आप लापरवाही न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी गलतियों से सबक लें और दोबारा कोशिश करें। हिम्मत और मेहनत से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने कहीं साक्षात्कार दिया है तो आज वहां से आपको बुलावा आ सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। परिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। अपने परिजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं और किसी भी बात का दबाव उन पर डालने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में गड़बड़ी के कारण आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो उसे सुधारने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेगी। ऐसे में आपके स्वभाव में झुंझलाहट देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से बर्ताव करें। बैंकिंग से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको अपना हर व्यवसायिक फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आप आर्थिक लेन देन बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 6 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बेवजह दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें, नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपनी बात रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित होगा। अगर आपका काम लकड़ी, लोहे, कपड़े आदि से जुड़ा है तो आपको आर्थिक फायदा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी की मदद से आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आपके जो कार्य सरलता से पूरे होते थे उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर उधर की बातें करके अपना समय नष्ट न करें। यदि आज आप समय पर अपने काम पूरे नहीं करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी कड़क रवैया अपना सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराश लगेगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होने से मुश्किल वक़्त में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है जिससे स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। इस फैली हुई इस महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आप पर है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी वाणी की वजह से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने ग्राहकों से बात करते समय अपने शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











