29 सितंबर राशिफल: इन राशियों की खुल जाएगी आज किस्मत, पूरी होगी मनोकामना

दैनिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज के दिन आपके जीवन में कोई नया अवसर आएगा या आपको चुनौ‍तियों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 29 सितंबर, रविवार का‍ दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। परिवार में कोई बड़ी मुसीबत आने की वजह से आप तनाव में रहेंगे। इस पर तुरंत ध्‍यान दें। काम में आपका प्रदर्शन अच्‍छा रहेगा। कंस्‍ट्रक्‍शन का काम करवा रहे थे तो अब वो पूरा हो सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी की अहमियत का पता चलेगा।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

जमीन, रियल एस्‍टेट जैसे विषयों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। नई चीजों पर ध्‍यान दें और अपने दोस्‍तों से भी मदद ले सकते हैं। ऑफिस में काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। व्‍यापार के लिए की गई यात्रा से आगे चलकर लाभ होगा। आज जीवनसाथी का मूड बहुत अच्‍छा रहने वाला है। कोई सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

मिथुन: 21 मई - 20 जून

आज आपको किसी बड़ी मुसीबत या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हिम्‍मत और साहस की जरूरत पड़ेगी। अपने आशावादी रवैये की वजह से आप आसानी से इससे बाहर निकल पाएंगे। यात्रा की वजह से थकान महसूस होगी लेकिन यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। आज परिवार के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा जरूर करें। कहीं इंटरव्‍यू देने जा सकते हैं। आपके थोड़े से प्रयास से वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

काम के दबाव और घर की समस्‍याओं के कारण तनाव में रह सकते हैं। निवेश करने की जरूरत है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें। ऐसा कोई वादा ना करें जिसे आप पूरा ना कर पाएं। किसी बड़े खर्चे को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

किसी खेल में हिस्‍सा ले सकते हैं जिससे आप फिट महसूस करेंगे। दोस्‍तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के लिए सही समय नहीं है। पुराने रोमांटिक पलों को याद कर सकते हैं।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

सेहत का ध्‍यान रखें। खानपान में लापरवाही ना बरतें। परिवार में किसी खबर से हैरान रह सकते हैं। किसी निर्णय का लाभ मिल सकता है। दूसरों की सलाह मानने से आपको फायदा हो सकता है। आपके अतीत से जुड़ी किसी बात की वजह से जीवनसाथी का दिल दुख सकता है।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज का दिन आपके लिए आराम करने का है। आज वो काम करें जिसमें आपको सबसे ज्‍यादा मजा आता हो। धन के मामले में स्थिति में सुधार आएगा। लेखकों और मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। अपनी पर्सनैलिटी को निखारने पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने पर आपको परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

खुद को किसी मनोरंजक कार्य में व्‍यस्‍त रखें। दूसरों को खुश रखने के चक्‍कर में फिजूलखर्ची से बचें। परिवार और दोस्‍त आज आपको खुश करने में लगे रहेंगे। किसी ऊंचे पद पर कार्यरत व्‍यक्‍ति से भविष्‍य में आगे बढ़ने के लिए मदद मिल सकती है। अचानक यात्रा के कारण तनाव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

स्‍वस्‍थ रहने के लिए आहार में कैलोरी की अधिक मात्रा लेने से बचें। संतान के लिए कोई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का प्‍यार और सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के कारण तनाव हो सकता है। आज आपके सामने कई परेशानियां आ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहेगा क्‍योंकि आपकी किसी के साथ बहस या मतभेद हो सकते हैं।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

सेहत खराब होने की वजह से कोई जरूरी काम छूट सकता है। निवेश के मामले में लापरवाही ना बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में हैं तो आज आपका रिश्‍ता शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो अब आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आपको किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको डर महसूस हो। अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्‍न रहेंगे। प्‍यार और रोमांस के कारण मूड अच्‍छा रहेगा। मतभेद के कारण तनाव बढ़ सकता है।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। शाम को कहीं पार्टी या घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से अपने गलत रवैये के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी सेमिनार या एक्‍जीबिशन से कुछ नया सीखने या नये संपर्क बनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion