Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
29 सितंबर राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगी चिंता से मुक्ति
आज किन राशियों किस्मत का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने विचार सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए दिन उपयुक्त है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। वहीं दूसरी ओर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यह समय निराश और उदास होने का नहीं बल्कि खुद को प्रेरित कर आगे बढ़ने का है। यदि आपको अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। खुद पर भरोसा रखें जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। मुमकिन है आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़े, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा जिससे तय समय पर आप अपना काम पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको गठिया जोड़ों की दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज पैसों से जुड़ी समस्या आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा अनावश्यक खर्चों से बचें। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर काफी दबाव बढ़ जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार, आज आपको मेहनत के साथ-साथ पूरी सतर्कता बरतनी की जरूरत है। छोटी सी भी चूक आपका भारी नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, नहीं तो वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे और अपने मनपसंद कार्य भी करेंगे। पेशेवर जीवन की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला करें। इससे आपका ही फायदा होगा। दफ्तर में बॉस का कड़क रवैया आपको कुछ परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं और अपने बॉस को शिकायत का एक भी मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अटकी हुई कोई डील आज फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ दिनों से आपका काम मंदा चल रहा है तो आज परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको किसी भी तरह के निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड रहेगा जिससे आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि घरेलू खर्च कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का बेकाबू गुस्सा आज घर में बड़े विवाद का कारण बन सकता है। अपने प्रिय का ऐसा रवैया देखकर आप काफी दुखी हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज मन काफी प्रसन्न रहेगा और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका स्नेह आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। दफ्तर में आपके सभी काम तय समय पर और तेजी से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कपड़े के व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज आपका कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। आज की शाम जीवनसाथी के साथ कुछ खास गुजरने वाली है। एक दूसरे के साथ समय बिता कर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। बेहतर होगा बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति को भंग न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके बॉस कार्यों का विवरण ले सकते हैं। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम कानून के दायरे में रहकर ही करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की बातों और चिंताओं को भूलकर आज के दिन आप खुद पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। हो सके तो आज किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आप पर ईश्वर की कृपा जरूर होगी। दफ्तर में अपने कार्यों को पूरी सजगता के साथ करें। साथ ही अपने विरोधियों से भी सावधान रहें। आज वे आपकी किसी बनते हुए कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की बात करें तो अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि अगर आप अपनी गलतियां दोहराते रहेंगे तो हाथ में आया हुआ काम निकल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की जरूरत है। घर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें और अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है। किसी अच्छे डॉक्टर से आज आप सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपका मन कुछ विचलित हो सकता है जिस कारण पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। हालांकि आपको समझना होगा कि यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों की मदद करने का मौका मिलेगा लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप जरूरत से ज्यादा दूसरों के मामलों में दखल न दें। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी काबिलियत दिखाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने छोटे से छोटे काम को भी गंभीरता से लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आप स्वस्थ और चिंता मुक्त रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। आज आप काफी झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला न ही लें तो अच्छा होगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। किसी कारणवश आपकी माता या पिता आपसे नाराज रहेंगे। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको उनकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए। आपका रूखा व्यवहार जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने प्रिय को समझने की जरूरत है। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











