For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 अप्रैल राशिफल: तुला राशि वालों को व्यापार में मिल सकता है आज बड़ा लाभ

|

किन राशियों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा और किसके लिए आज का दिन लेकर आएगा निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लम्बे समय तक व्यापार में उतार चढ़ाव देखने के बाद आज का दिन आपके लिए कुछ फायदेमंद साबित होगा। आज आपका बिगड़ा हुआ काम बन सकता है और आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ने लगेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने अधूरे कार्य निपटाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और इससे आपके वरिष्ठ भी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि इस तरह के दबाव से बचने के लिए आपको अपने काम समय पर पूरे करने चाहिए। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आज घर के सदस्य आपके खिलाफ रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी फैसला अपने परिजनों पर थोपने से बचें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस तरह बिना सोचे समझे खर्च करके आप अपने भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप व्यापार करते हैं तो अपने किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए आप कड़ा संघर्ष करेंगे। हालांकि इस बात की संभावना है कि आज आपके हाथ निराशा लग सकती है लेकिन जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कुछ सहकर्मियों के विरोध का आपको सामना करना पड़ेगा लेकिन जीत आपकी ही होगी। ऐसी विषम परिस्थिति से निपटने में आप सक्षम हैं और आज आप अपनी समझदारी का परिचय भी देंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का बढ़िया मिजाज आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला हैं। हालांकि आज आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी लेकिन आपको एक जादुई एहसास होगा। आप अपने पार्टनर के ख्यालों में डूबे रहेंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर कामकाज के मोर्चे पर आप कुछ ज्यादा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको अपनी रचनात्मकता दिखानी होगी ताकि आप उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त कर सकें। पैसों की बात करें तो आज इस तरह की चिंताओं को भूलकर अपने लिए कुछ करने का दिन है इसलिए हो सके तो आज अपने लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें और अपनी रुचियों पर ध्यान दें। आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा आप उचित समय की प्रतीक्षा करें। दांपत्य जीवन के लिए की आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलने से आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी नींद के साथ अपने खान पान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। कहीं न कहीं काम में उलझकर आप अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दांपत्य जीवन में आज अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक दिन भी बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम में आप लगन और उत्साह दिखाएंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज कुछ मामलों में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। गलत वक्त पर गलत बात कहने से बचें, नहीं तो आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपके खर्चे अधिक नहीं होंगे लेकिन जिस आर्थिक फायदे की आप उम्मीद कर रहे थे वो आपको नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अपने पार्टनर से कोई भी वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। संभावना है आज लेनदार आप पर काफी दबाव बनाएं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। निजी जीवन की समस्याओं की जड़ आपका चिड़चिड़ा स्वभाव है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। आज आप साबित कर देंगे कि मिलजुल कर काम करना बखूबी जानते हैं। इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और ज्यादा सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के आपके रास्ते में जो अड़चनें आ रही थी आज उनके दूर होने की संभावना है। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और उच्च अधिकारियों की कृपा से जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपके रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ में भी इजाफा होगा। इस समय अपनी सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके साझेदार आपकी बातों से सहमत रहेंगे और आज आप किसी नयी परियोजना पर काम करने की योजना भी बना सकते हैं। हालांकि शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आप मेहनत करते रहें, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरे करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों से भी बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:05 से रात्रि 10:10 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपकी शिक्षा में जो बाधा आ रही थी आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करते रहें। तनाव कम होने से आज आपका मन लगभग हर काम में लगेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके करियर को एक दिशा मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो जल्द ही आपका बड़ा वित्तीय फायदा करा सकती है। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। मुमकिन है आपके जीवनसाथी आपसे कोई बात छिपाने का प्रयास करें जिससे आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है इसलिए आज आप पैसों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आपको अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से कुछ योजनाएं बनाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। दफ्तर का काम अधिक रहेगा और समय पर उन्हें पूरा करने का दबाव भी आप पर बना रहेगा। बिजनेस में भी आपको खास फायदा नहीं मिल पाएग। अगर आप अपने व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो सोच विचार करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। आज आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी। बेहतर होगा आप स्वयं पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अलग ही रहेगा। उनका यह अंदाज देखकर आज आपको बहुत खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन कमाने का एक बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। मुमकिन है आज घर के किसी सदस्य से आपको कोई खास उपहार मिले। आज आप काम को अलग रख कर मौज मस्ती पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसमें परिजनों का साथ मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी लेकिन इस बात का भी आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपने अधूरे कार्यों को ज्यादा समय के लिए न टालें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज भाग्य का साथ आपको कम मिलेगा इसलिए हर काम बहुत ही सोच समझकर करें। दिमाग शांत रखें और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो संभलकर रहें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई अवसर मिलता है तो उस पर तुरंत फैसला न लें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में चला जाएगा हालांकि आपको समय का ध्यान रखने की भी जरूरत है। पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ कठिन मामले आपके सामने आ सकते हैं। ऐसे मामलों में उलझने की जगह समझदारी से काम लें। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 1:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है और आप लंबे समय के लिए इस मामले में फंस सकते हैं। आप व्यापार करते हैं और पिछले कुछ दिनों से आप अपनी किसी नयी परियोजना पर मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज आपको जिस वित्तीय सहायता की उम्मीद थी हो सकता है वो न मिल पाए। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 तक

English summary

Daily Horoscope for 3 April 2020 Friday

What does your Friday, April 3, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, April 2, 2020, 16:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion