3 अप्रैल राशिफल: शनिवार का दिन इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, क्या है आपके भाग्य में

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको अपने किसी विश्वसनीय साथी के साथ मन की बात साझा करने की जरूरत है। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। हो सकता है आपको अपने सवालों का जवाब भी मिल जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में अधिक मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाए। आपको समझना होगा कि यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे व्यर्थ की बातों में नष्ट करने से बचें। व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो अपने विरोधियों से सतर्क रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ मौका निकल सकता है। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट संतुलित रहेगा। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में आपको काफी गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अगर उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप धैर्य से काम लें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा अपने प्रिय की भावनाओं को समझें और अपने संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है। यदि आपका काम लोहे, लकड़ी, कॉस्मेटिक, कपड़े आदि से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी गलत बर्ताव करने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। सेहत की बात करें तो आज नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आगे बढ़ने का आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई नया काम मिल सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। हो सकता है आज आप जमकर खरीददारी करें। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके हर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और पार्टनरशिप में नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके बीच की कड़वाहट बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आर्थिक तंगी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो लापरवाही आपकी समस्या बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप पीछे न हटें। दफ्तर में काम का दबाव बढ़ने से आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें और खुद को तनाव से दूर रखें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखनी होगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन में आज कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। आपको अपने घर की सुरक्षा का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी कोई अटकी हुई व्यवसायिक योजना भी आज कुछ आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो खर्चे कुछ कम होने और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान-पान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाले। अपने समय का सदुपयोग करें और पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी न करें। कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आप अपना फैसला लें, अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दफ्तर में आज अपने छोटे से छोटे काम को करते समय भी किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपके वरिष्ठ अधिकारी कड़क रवैया अपना सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आप जारी रखें। सेहत की बात करें तो आपको अधिक आलस्य से से बचने की जरूरत है अन्यथा आपको कई रोग घेर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे माहौल काफी प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। वहीं दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ कुछ वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि आपने कर्ज लिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको उनकी बातों को दिल पर लगाने से बचना होगा। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हो सकता है आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा आज दूर हो जाए। दफ्तर में आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। बॉस के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए लंबे समय से मेहनत करते आ रहे हैं तो आज आपको दफ्तर में कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपने दांतो की अधिक देखभाल करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर पैसों के मामले में आप बहुत ही समझदारी से काम लें। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा तला, भूना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion