For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 अगस्त राशिफल: सावन का आखिरी सोमवार किन राशियों के लिए रहेगा खास

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करने से आपका तनाव काफी कम होगा। आप सकारात्मक रहें और अपने सभी फैसले सोच समझ कर लें, जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। यदि पैसों को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की तंगी के कारण रुका हुआ आपका काम आज पूरा होने भी संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक दिन गुजारेंगे। सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या दिखाई नहीं दे रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज उचित फल की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न होकर बॉस आपके प्रमोशन का फैसला ले सकते हैं। आज आप पर दबाव कुछ अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। यदि आप कॉस्मेटिक का काम करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि आपके बीच कुछ कहासुनी हो भी जाती है तो आपके प्रिय प्यार से आपको मनाने में सफल रहेंगे। सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। ऐसे मामलों में सोच समझकर ही निर्णय लेना अच्छा होता है। सेहत की बात करें तो काम के साथ आप आराम भी करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन में आज कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट रहेगी। ऐसे में लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने व्यवहार को ठीक रखें अन्यथा बेकार के झंझटों में ही आपका कीमती समय नष्ट हो जाएगा। दफ्तर में अपना काम ध्यानपूर्वक करें। आपका ओवरकॉन्फिडेन्स आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें, बीच में अपने अहम को न आने दें। साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से बहसबाजी करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। परिजनों के साथ तालमेल ठीक रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आमदनी बढ़ने से आपकी चिंता कम होगी। वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। जीवनसाथी से बात करते समय विवादी मुद्दे न उठाएं, इससे आप दोनों के बीच बहस हो सकती है। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग है तो आज उनकी सेहत में गिरावट संभव है। ऐसे में उनकी देखभाल आप अच्छी तरह करें। दफ्तर के काम में आपका मन लगेगा और आप पूरी मेहनत से अपना हर काम करेंगे। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना ध्यान करें और बेवजह की बातों पर तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

आज का राशिफल 03 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर वे आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। इस समय आपको सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से काम लेने की जरूरत है। अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव सामान्य रहेगा लेकिन वे काफी व्यस्त रहेंगे जिस कारण आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ने से आप पर कुछ ज्यादा दबाव रहेगा। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में आपके पास काम ज्यादा हो सकता है और समय की कमी के कारण आप तनाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने कार्य करने की सलाह दी जाती है। झुंझलाहट और जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो ग्राहकों के साथ कहासुनी से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घर का वातावरण अशांत रहेगा। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। सेहत की बात करें तो अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने की कोशिश करें ताकि आप बीमारियों से बचे रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक उथल पुथल रहने के कारण आज आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। ऐसे में नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने न दें और ईश्वर का ध्यान करें। यदि उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आप हिम्मत से काम लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा ताकि आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएं। आज जीवनसाथी के स्वभाव में नरमी रहेगी। अगर आप उनसे नाराज हैं तो आपको मनाने के लिए वे हर संभव प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप ज्यादा चिंतित न हों क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। वरिष्ठों के सहयोग से जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यह समय अपनी सारी परेशानियों को भूलकर खुद पर ध्यान देने का है। पैसों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। आप अपने आर्थिक प्रयास जारी रखें। साथ ही जीवन का भी भरपूर आनंद उठाएं। इस तरह चिंता करके आपको कुछ हासिल नहीं होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज सोचे हए सभी काम पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत ही कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने कार्य को कुशल बनाने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आप कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। किसी करीबी दोस्त से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। यदि काम के प्रति आप लापरवाही करते हैं तो दफ्तर में आपको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके बॉस आपको काफी खरी खोटी सुना सकते हैं। बेहतर होगा आज आप कोई गलती न करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके पार्टनर की मदद से कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। अगर आपके बीच का तालमेल इसी तरह अच्छा रहेगा तो भविष्य में ऐसे कई फायदे आपको मिलते रहेंगे। घर का माहौल आज कुछ बदला हुआ रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि घर में तनाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। धीमी गति से काम करने के कारण आज आप समय पर अपने काम पूरे नहीं कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आपसे कुछ नाखुश रह सकते हैं। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो इन बातों का आप खास ध्यान रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर ताकि आपको नुकसान न उठाना पड़े। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी और बिगड़ी हुई बात को आप आसानी से संभाल लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप समझदारी का परिचय देंगे और हिम्मत से हर चुनौती का सामना करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अगर आपने पैसा उधार लिया है तो उसे चुकाने का रिमाइंडर आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आज आपके भाई या बहन को कोई परेशानी उठानी पड़ती है तो आप उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। पुराने दिनों की कोई अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता भी दूर होगी। उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बड़े भाई के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होने से एक बार फिर आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको भविष्य में ऐसी बातों से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आज खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। यदि आप अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं तो अपने पिता के कहे मार्गदर्शन पर चलें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 3 August 2020 Monday

What does your Monday, August 3, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 1, 2020, 15:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion