Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
3 फरवरी राशिफल: कन्या राशि वालों के सुखों में होगी वृद्धि, इन राशियों को भी होगी शुभ फल की प्राप्ति
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दोस्तों के साथ मौज मस्ती और अपने मनपसंद काम करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यभार कम रहेगा और आज आपको स्वयं के लिए भी अतिरिक्त समय मिल पाएगा। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को भी जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं और पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 3:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आज आप लम्बी यात्रा करने वाले हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। आपके स्वभाव में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। दोस्तों के साथ आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। आज उनके द्वारा दी हुई छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी आप पूरी मेहनत और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटा-मोटा आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का समय नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है इसलिए आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव के कारण आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें कि आप इसी तरह अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर में सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। यदि कुछ समय से आपके जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन बढ़ सकता है। आपको अपनी ओर से पूरी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज वरिष्ठ अधिकारी कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसकी योजना बनानी चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से अपने रिश्ते की बात करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता पिता की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो क्रोध और तनाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और वे आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप रियल एस्टेट से जुड़ा काम करते हैं तो अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपकी आज की डेट काफी खास होने वाली है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को विवादित मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झंझटों में पड़ने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं बन पा रहा है तो आज के दिन पिता की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। अपने प्रिय से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि इसी तरह सोच समझकर आप अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव और कहासुनी से बचें। घर में किसी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आज आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। शाम को अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें और मन लगाकर पढ़ाई करने की कोशिश करें ताकि आप अपने उज्जवल भविष्य का सपना पूरा कर सकें। आज बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपके दिमागी कसरत होगी साथ ही आप अपनी विचारधारा को भी सशक्त कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार संभव है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज आपको कोई बड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके फैसले को लेकर घर में तनाव संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दिन की शुरुआत आप महादेव की आराधना से करें। आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आज वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपे। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें क्योंकि आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अनाज से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक समय गुजारेंगे प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आप को अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं जल्दबाजी में अपने निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को भी इस समय अपनी नौकरी बदलने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आप उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी बड़ी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











