For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

|

क्या आप अपने आज से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं? अगर हां, तो इसका सबसे सरल माध्यम है आपका दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी। आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। आपको अपने दिनभर की योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो काम की थकान आपका तनाव बढ़ा सकती है। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो आपको शांति और समझदारी से अपने मसले सुलझाने होंगे। यदि आप बात को ज्यादा बढ़ाएंगे तो आपकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा और आप समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। यदि आपका काम स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी और आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएंगे। लोगों के बीच आपकी छवि काफी मजबूत होगी। आप अपनी पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। व्यापारियों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा। यदि हाल ही में आपका बड़ा नुकसान हुआ है तो जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक तनाव कम होने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो समय से पहले आपके सारे काम पूरे हो सकते हैं। कोई लंबित काम भी आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच की अनबन कारोबार में नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऑनलाइन क्लासेज को मिस करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस बात की संभावना है कि आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास करते रहें। मुमकिन है जल्द ही आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचें। चलाक और स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए सही आर्थिक फैसलों का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद आपके हाथ निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके बॉस आपकी मेहनत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बेवजह की बातों से दूर रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो नकारात्मकता को खुद पर हावी होने न दें। कामकाज की बात करें तो ओवर कॉन्फिडेंस में आज कोई भी फैसला न लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप मन लगाकर काम करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपका कड़क रवैया अपनों को नाराज कर सकता है। आपके घर के बड़े आपके स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। साथ ही आपको अपने सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई छोटा मोटा निवेश करने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। अपनी राय परिजनों पर थोपने से बचें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। छोटे भाई बहनों के साथ तालमेल ठीक करने की कोशिश करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शाम तक आपके प्रिय की नाराजगी दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। किसी अपने के कारण आज आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आज डॉक्टर और अस्पताल में ही आपका अधिकांश समय चला जाएगा। इस समय आपको अपने पिता का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से बात को बढ़ने नहीं देंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। दफ्तर में आपके बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वरिष्ठ आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपके प्रिय आपका खूब ख्याल रखेंगे और आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 3 January 2021 Sunday

What does your Sunday, January 3, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, January 2, 2021, 10:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion