For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 जून राशिफल: जानें आज किन किन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसके हाथ लगेगी आज भी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपकी पढ़ाई लिखाई में बाधा आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से मदद लेनी चाहिए ताकि आप सही दिशा में आगे बढ़ सकें। आपको अपना अभ्यास जारी रखना होगा। इस समय पढ़ाई के प्रति छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। छोटा-मोटा आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो किसी रिश्तेदार से आज आपकी अनबन हो सकती है। निजी मामलों में उनकी दखलअंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। हालांकि आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत देने वाला रहेगा। मुमकिन है आपके प्रिय आज अपनी सारी नाराजगी भूल कर आपको माफ कर दें जिससे आपका रिश्ता बेहतर होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से आप जिस तरह से लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं उसका उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया आर्डर लग सकता है। हालांकि आपको समय का पूरा ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अटका हुआ आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज कोई भी काम बिना सोचे समझे न ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी गलती पर भी उनका गुस्सा भड़क सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। यदि आप ग्राहकों की पसंद का उत्पाद रखते हैं तो इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सुस्त रहेंगे और आलस महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो बेहतर यही होगा कि आप कुछ दिनों के लिए अपने काम से ब्रेक ले लें और आराम पर ध्यान दें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं इससे आपका तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह सरकार के नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव से बचें। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर कुसंगति आपके लिए हानिकारक साबित होगी। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है जिससे भारी नुकसान संभव है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ने से आज का दिन बहुत ही कठिन रहेगा। इस तरह दबाव में काम करने से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप काम और स्वास्थ्य दोनों पर बराबर ध्यान दें। बाहर की परेशानी बाहर ही सुलझाएं, घर पर उन बातों को करने से बचें अन्यथा घर का माहौल बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आने वाले दिनों में इसका अच्छा लाभ भी आपको मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले लोग यदि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको अपनी योजनाएं आगे बढ़ानी चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे हां कहने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसे सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बना रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को इस समय कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई गलत रास्ता न अपनाएं अन्यथा फायदे की जगह आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

आज का राशिफल 03 June 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा जिस कारण काम में आपका कुछ ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। साथ ही आपको अपनी भावनाओं पर भी नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अपने बड़ों का सम्मान करें और अपने माता-पिता के विचारों को महत्व दें। आपकी गैर जिम्मेदाराना हरकतें उन्हें दुखी कर सकती हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना चाहिए ताकि आपके बीच का प्रेम और गहरा हो जाए। आज काम के सिलसिले में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि यह यात्रा उतनी फायदेमंद नहीं रहेगी जितनी आपको उम्मीद है लेकिन आप निराश न हो। जीवन में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीज़ों हेतु कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको साझेदार से अपना रिश्ता अच्छा रखने की जरूरत है। आप दोनों के बीच की अनबन का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी की वाणी में मिठास रहेगी और आज आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा वक़्त बिताएंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपके मन में शॉर्टकट के विचार आ सकते हैं लेकिन ऐसा कोई काम न करें जिससे आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लें। आज दोस्तों की ओर से कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है। जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप व्यापर करते हैं और आपके किसी सरकारी काम मे अड़चनें आ रही थीं तो आज आपकी मुश्किल दूर हो सकती है और आपका बिगड़ा हुआ काम बनने की संभावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके जीवनसाथी आज हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा बल्कि एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी बातों को महत्व देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। आज निवेश से आपको बचना होगा। अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उस पर अड़े रहें, अपने निर्णय लेने की क्षमता पर संदेह न करें। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर इस बात की भी संभावना है कि आज आपका अपने किसी सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको उग्र होने से बचना होगा। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठें। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है जिससे पैसों को लेकर चल रही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। पारिवारिक मसले भी सुलझ जाएंगे और घर में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। आज उनके सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 3 June 2020 Wednesday

What does your Wednesday, June 3, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 16:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion