Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
3 जून राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके लिए शुभ संयोग बन रहा है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। यदि आपके किसी कार्य में कोई बड़ी बाधा आती है तो वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। साथ ही आपको बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आज भागदौड़ काफी रहेगी। आपको ज्यादा चिंता करने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत और प्रयास करते रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घरेलू कलह शांत होने से घर के वातावरण में सुधार आएगा। वहीं दूसरी ओर आप अपने व्यवहार में नरमी लाएं और घर के सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 6:20 से रात्रि 8:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जमीन जायदाद से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि काम का बोझ अधिक है तो आप को शांत दिमाग से अपने कार्य पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह तनाव में काम करते रहेंगे तो इसका बुरा असर आप के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन अर्जित करने में आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई कार्य भी अधूरा रह जाए। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल बढ़ेगा। एक दूसरे पर भरोसा मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहसबाजी या झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप सर्दी, खांसी आदि से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। आप लगातार अभ्यास करते रहें। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। दफ्तर में अपने सभी कार्यों को आप बिना किसी गलती के पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहेंगे तो उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। साथ ही इससे आपकी तरक्की रुकने की भी प्रबल संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर देने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने परिजनों को पर्याप्त समय देना होगा खासतौर पर आज बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में कोई पुराना दर्द उभर सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 10:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर पर अगर आप किसी नयी जमीन या मकान की खरीददारी करने की सोच रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती हैं। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको कर्मचारियों के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि कोई दिक्कत है तो थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आपको बात को संभालने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप अपने परिजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर यह सफर करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस समय यात्रा करना किसी भी लिहाज से सुरक्षित नहीं है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नरमी से पेश आने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन कलह बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और स्थिति भी मजबूत होगी। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आप के कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों की बात करें तो आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट दूर करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता आज गहरी हो सकती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। इससे आपको जल्द से जल्द अपने कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। हालांकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का भी फैसला ले सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा। हालांकि आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपनी निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बच्चों पर आप ज्यादा ध्यान दें। पढ़ाई लिखाई के प्रति उनकी लापरवाही आने वाले दिनों में उन्हें मुश्किल में डाल सकती है। अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो बेहतर होगा आप उन्हें टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि से दूर रखें। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के सामने उग्र होने से बचें अन्यथा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपका कड़ा परिश्रम जल्द ही आपको सफलता दिलाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर में कुछ जरूरी बदलाव करने के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते तो आज आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करनी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तो में गहरी दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। हो सकता है आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो जाए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज ज्यादा भागदौड़ से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते तो आपको अपनी मेहनत का फल मिलने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन आपको निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत और प्रयास करते रहें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने से पहले सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। मुमकिन है आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











