For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 मार्च राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है शुभ, मिलेगी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति

|

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी जिस कारण आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज आप परिस्थिति में सुधार महसूस करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी और आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखकर आपकी चिंता दूर होगी। पैसों की बात करें तो आपको अपने आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी करने से बचना होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप गलत रास्ते पर न चले जाएं। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज कोई खास तारीफ मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का साथ मिलेगा। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आप दोनों के बीच किसी तीसरे की दखलंदाजी तनाव का कारण बनेगी। बेहतर होगा कि आप अपनी निजी बातें ज्यादा इधर उधर न करें। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दफ्तर में जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं के लिए एक नयी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आज सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। यदि आप दिल के मरीज हैं तो सावधानी बरतें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। अगर आप सूझ बुझ से काम लेंगे तो इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपका उधार दिया हुआ रुपया कहीं अटका है तो उसके वापस मिलने की आज पूरी संभावना है। आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में ही अटक सकता है जिससे आपको काफी निराशा होगी लेकिन आप उम्मीद का दामन थामे रहें, बहुत जल्द आपको सफलता मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के सदस्य भी आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। ऐसे में आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। रोमांटिक लाइफ में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें जिससे बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। शाम को अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। आप सफल होना चाहते हैं तो इस समय आपको ऐसी लापरवाही से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने का भी फैसला ले सकते है। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है। हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आप इस मामले से निपटने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। इतना ही नहीं, उनका व्यवहार थोड़ा रहस्मयी और चिड़चिड़ा भी रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। आज आप अपने प्रिय के ख्यालों में खोए रहेंगे। आप उन्हें कोई ऐसा उपहार दे सकते हैं जिसे पाकर वे बहुत ही खास महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कार्यप्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है जिससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो मुमकिन है आखिरी वक्त पर आपकी योजना में कोई बदलाव आए और आपको अपनी यह यात्रा टालनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए राहत भरा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मामला आज हल होने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आज अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी रोमांटिक लाइफ में फिर से वही प्यार और जोश चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी तुनकमिजाजी आपके पार्टनर को परेशान कर रही है। वैसे भी हंसी मजाक में कही गई बातों को दिल पर ना लें तो बेहतर होगा। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आज अचानक काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से बच कर रहें अन्यथा आपको बेवजह के मामलों में घसीटा जा सकता है। आज आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें। कोई तीसरा इसका फायदा उठा सकता है। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय को कोई खूबसूरत तोहफा देने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा हैं। अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें और अपना पूरा ध्यान रखें। आपकी लापरवाही किसी बड़ी शारीरिक समस्या का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। आज चीजें आपके पक्ष में नहीं रहेंगी जिससे मन परेशान और बेचैन रहेगा। कुछ घरेलू परेशानियां आपके दिमाग पर हावी रहेंगी। परिजनों का सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। आज आपके माता पिता आप से नाखुश रह सकते हैं। अगर आप से कोई गलती हुई है तो बेझिझक उसे स्वीकार कर क्षमा मांग लें। मुमकिन है वे आपकी बात को जरूर समझेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। मुश्किल समय में जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आज आपको कुछ खास परिणाम नहीं मिल पाएगा। आप हिम्मत से काम लें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगी। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम का बढ़ता बोझ और घर के कुछ गंभीर मसलों को लेकर आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए थोड़ा बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आप अपने प्रिय की सकारात्मकता देख काफी प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। यदि आप कोई नई डील फाइनल करने वाले हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

काफी दिनों बाद आज आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा और आप इस मौके का भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप तनाव से दूर रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। ईमानदारी और मेहनत से किया हुआ आपका कोई काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। इससे आपका बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी सराहना होगी। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज एक खूबसूरत मोड़ आएगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप शांत भरा दिन बिताएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है लेकिन अपना निर्णय बुद्धिमानी से ही लें तो बेहतर होगा। आज आप खुद के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता है या फिर कोई कागजी काम अटक सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि शांत दिमाग से अपनी समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम कुछ खास होगी। आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 3 March 2020 Tuesday

What does your Tuesday, March 3, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion