For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 मार्च राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, इन 3 राशियों का भी दिन रहेगा खास

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपकी तलाश खत्म हो सकती है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं फाइनेंस जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी लाभ होने के आसार हैं। अपनी कीमती वस्तुओं की देखभाल अच्छी तरह करें। आज उनके खोने और चोरी होने की आशंका है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

03 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 03 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने का सोच रहे हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आप पर कार्य भार अधिक रहेगा। हालांकि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पिता के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

करियर को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि कोई भी व्यवसायिक फैसला आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको उनकी सलाह अनुसार ही चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो तनाव और थकान आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। देर तक लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यभार कम रहने से आज आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के मूड में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही इसकी तैयारी कर लें। व्यापार से जुड़े जातक को बड़े लाभ के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ अनबन और टकराव से बचें। आपके बीच का अच्छा तालमेल व्यापार में बड़े लाभ करा सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करें। अनजाने में ही सही आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको काफी अच्छा महसूस कराएगा। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि वे पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपना कीमती समय बेवजह की चीजों में नष्ट करने से बचने की जरूरत है। अपनी पढ़ाई पर फोकस करें ताकि आपके उज्जवल भविष्य का सपना पूरा हो सके। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपका हर काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहें। वहीं दूसरी ओर आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को अपने हाथ से जाने न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप लकड़ी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपने प्रिय के साथ आज ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो नसों में खिंचाव या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:35 से शाम 6:00 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 3 march 2021 Wednesday

What does your Wednesday Febuary 3, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 15:37 [IST]
Desktop Bottom Promotion