3 मई राशिफल: इस राशि के जातकों का दिन रहेगा खुशियों से भरा

आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपका मन एकाग्र रहेगा जिससे आप अपना हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत शाम बिता सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6.05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आगे बढ़ने का कोई बहुत बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यापारियों को मनचाहा परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है जिससे आप दुविधा में पड़ सकते हैं कि खर्च करें या न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2.15 से शाम 6.55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ निराशा हो सकती है। आज काफी कठिन परिश्रम के बाद भी आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। घर में आज तनाव का वातावरण रहेगा। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। उनका कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है लेकिन आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं इसलिए उनकी दी हुई सलाह पर अमल करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। छोटे मोटे खर्च संभव है लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। मन शांत रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ काफी अच्छा समय आप बिता पाएंगे। बीते कुछ दिनों से आपके पिता आपसे नाराज चल रहे थे लेकिन आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो लाभ मिलने का योग बन रहा है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको जिस काम के बन जाने से बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद थी आज वो काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा और माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज छोटे भाई को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर के सामने ठीक से बर्ताव करें। हंसी मजाक में आपकी कोई बात उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत की बात करें तो आज मन कुछ परेशान रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वित्तीय मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आज आपके स्वभाव में आक्रामकता रहेगी जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा, आप सावधान रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिससे आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने से आज आप कुछ उदास रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच के मतभेद एक दूसरे से आपको दूर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को एक और मौका दें और अपनी समस्याओं का समाधान मिलकर करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास आप कर रहे थे आज उसमें सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

परिजनों के बीच छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें और कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। दफ्तर के काम में आज कोई बाधा आ सकती है। आप संभलकर रहें और परेशान होने की जगह ठंडे दिमाग से इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। बच्चे आज आपकी खुशियों की वजह बन सकते हैं। आज रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:05 से दोपहर 12:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो बेकार के झंझटों में पड़कर आप अपना दिन बर्बाद कर लेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर के दिल की बात सुनकर आपको बेहद प्रसन्नता मिलेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद संभव है। बहुत ही शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में अब आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर खरीदारी करने जाना पड़े तो केवल जरूरत की ही चीजों पर खर्च करें। आपके लिए अच्छा होगा। धूम्रपान से दूर रहें अन्यथा आज आपकी सेहत ज्यादा खराब हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज छोटे भाई या बहन को लेकर आपकी कोई चिंता भी आज समाप्त हो जाएगी। किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप सही फैसला लेने में सक्षम महसूस न करें तो ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, उनकी कोई सलाह आपके काम आ सकती है। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा क्योंकि आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आमदनी में वृद्धि होने से आपको किसी भी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है लेकिन कुछ बड़े खर्चे भी संभव हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने प्रेमी/प्रेमिका से लगातार चल रही अनबन आपके रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा रही है। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश नहीं है। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर न करना चाहें। ऐसे में आपकी जरा सी गलती आप दोनों के बीच विवाद करा सकती है। कामकाज में मन नहीं लगने की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 42

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अचानक कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको यह समझना होगा कि सकारात्मक सोच के बल पर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। हो सकता है आज आपके पार्टनर का भी मूड कुछ ठीक न रहे। वहीं शादीशुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion