Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
3 मई राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद रोमांटिक
कैसा बीतेगा आपका आज का दिन? क्या आपकी समस्याओं का समाधान होगा? यह सब बताएगा आपका दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज उसके सफलतापूर्वक पूरा होने की प्रबल संभावना है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे उधार लेने और देने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और परिजनों के साथ अब बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। हो सकता है वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज भी करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर जाने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा पीठ या कमर के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप जी जान से मेहनत करेंगे। हालांकि आप ज्यादा जल्दबाजी न करें अन्यथा आप से छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बड़े भाई की सहयोग से आज आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी कोई अच्छी पुरानी याद ज्यादा हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपको काफी गंभीर रहना होगा। इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है। माता-पिता का सम्मान करें और उनके विरुद्ध जाकर कोई भी काम करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है। अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आज आप कम प्रयास में ज्यादा धन कमा सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही न करें, तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
फैशन, कला, मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज अटके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। बड़े भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। माता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और आपका बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से काम लें। उग्र होकर बात करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्याएं गहरी हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। साथ ही आपको कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अपने खानपान का खास ख्याल रखें नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक मामलों में सफलता के लिए आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रख कर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि कुछ समय से आपके पार्टनर आपसे नाराज हैं तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं लंबे समय बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और दबाव भरा रहने वाला है। भागदौड़ के बाद भी आज आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। नौकरीपेशा जातकों को जरूरत से ज्यादा काम का दबाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप के प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सामाजिक दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। आज आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो सभी कोणों से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें। छोटे व्यापारियों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में अपनी रचनात्मकता और कार्यकुशलता से आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पुराना गंभीर मुद्दा सुलझने के आसार है। दिन के दूसरे हिस्से में अब बच्चों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है, इसलिए समय रहते आप संभल जाएं। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक तोर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। निजी जीवन की बात करें तो आज आपके जीवनसाथी आपकी वजह से उदास महसूस करेंगे। अपने व्यवहार और शब्दों का ध्यान रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो आप खुल कर अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए आज आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाएं अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का साथ और प्यार पाकर आपका मनोबल बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अपनी ओर से कड़ा मेहनत करते रहें आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











