Latest Updates
-
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
3 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता
कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, क्या है खास आपके इस नए दिन में, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। हो सकता है आज दफ्तर में आपके बॉस आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएं। आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा, मुमकिन है वे आज आपके काम से संतुष्ट न रहें। बेहतर होगा आप और मेहनत करें और अपना काम ध्यान से पूरा करने का प्रयास करें। आपके आक्रामक मिजाज के कारण आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर ही खर्च करने में आपकी भलाई है। संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 10:10 से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके द्वारा किए हुए प्रयासों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। लम्बे समय से यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आज आपका बड़बोलापन आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। हंसी-मजाक में आपके और आपके किसी दोस्त के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। रोमांस के नजरिये से आज का दिन बहुत अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आप उनसे दूर हो सकते हैं जो आपके दिल के करीब हैं। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आपकी लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए आप काम के साथ आराम भी करें वरना शरीर की थकावट आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अगर आप अपने घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने परिजनों पर दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ना होगा अन्यथा रोज रोज के झगड़ों के कारण परिवार में अलगाव संभव है। आज आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जितने में मदद करेगा। आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। दोस्तों के साथ फिल्म देखने या सैरसपाटे की योजना बन सकती है। आज की गई यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 10:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों पर अपने उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही वेतन वृद्धि की भी संभावना है। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन आज आप सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देंगे। आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो उच्च रक्तचाप के मरीजों को आज अपना खास ध्यान रखने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार और आपसी लगाव बढ़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज घर का वातावरण अशांत रहेगा। घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपके लिए परिस्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में आज आप घर से दूर रह सकते हैं। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप अपने पिता के बिजनस से जुड़े हुए हैं तो उनके सहयोग या सलाह से आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती इसलिए अपना कदम सोच समझकर ही आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 9:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की उम्मीद है। मुश्किल वक़्त में आपके माता पिता का सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर आज भाई बहनों से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। जीवनसाथी के साथ भी आज मनमुटाव रहेगा। आपकी किसी बात का वे गलत मतलब निकाल सकते हैं, बेहतर होगा आज आप तोलमोल कर ही बोलें। यदि आप बेरोजगार हैं तो आज नौकरी का कोई बढ़िया प्रस्ताव आपको मिलने के आसार हैं। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज आप बहुत कड़ी मेहनत करेंगे। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें अन्यथा आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आप अपनी ही बात को सही मानेंगे और दूसरों के विचारों को अधिक महत्व नहीं देंगे। आपके ऐसे व्यवहार के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से बेहतर महसूस करेंगे। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से आपको बचना होगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे जिनके कारण आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सिलसिला खत्म होगा और आप दोनों के आपसी समझ में वृद्धि होगी। आज के दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें और आराम करने पर जोर दें। आज घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी और शांत जगह पर जाएं। दफ्तर में वरिष्ठों के सहयोग के के कारण आपके काम में तेजी आएगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपके सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच तालमेल भी बढ़िया रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर आपसे किया हुआ कोई वादा पूरा कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज आपको ऋण लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के आसानी से पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर में तनाव का माहौल पैदा हो जाएगा। पैतृक सम्पति से जुड़ा कोई विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में उनकी दिलचस्पी कम होती नजर आएगी। हो सके तो आज अपने प्रिय के लिए कोई खूबसूरत तोहफा खरीदें या फिर उन्हें घुमाने के लिए बाहर ले जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आर्थिक फायदा मिलने का योग बन रहा है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और आज उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन ज्यादा तली भूनी चीजें खाने से परहेज करें। आज लम्बी यात्रा का योग बन रहा है जिससे आपको काफी थकान हो सकती है। आज पिता के सहयोग से कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। कुछ मामलों में आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। सबसे पहले बात करते हैं आपके वैवाहिक जीवन की तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ तनाव से दूर एक शांत और सुकून भरा दिन बिताएंगे। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। मुमकिन है आपके भागीदार आपको धोखा दें और आपका बड़ा नुकसान हो जाए। आज अचानक धन हानि के साथ-साथ पैसा कमाने में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं। हंसी मजाक में आज आपके किसी सहकर्मी की बातें आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा आप ऐसी बातों और लोगों को नजरअंदाज करना सीखें। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहेगा। खराब सेहत के कारण आपकी पढाई बाधित हो सकती है। खुद पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव ना डालें बल्कि अपना दिमाग शांत रखें। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के नाम पर हाल में शुरु किया गया कोई भी व्यवसाय या निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलने का योग बन रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपकी गलतफहमी दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। साथ ही अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे दोपहर 2:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। आज पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलने की संभावना है। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर करने न दें। यदि आज आपका कोई एक काम बिगड़ा है, इसका यह मतलब नहीं है कि आप उम्मीद छोड़ दें। हो सकता है कल का दिन आपके लिए अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आए। आज जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोग आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:05 से रात्रि 9:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











