Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
3 नवंबर राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे और अपने महत्वपूर्ण फैसले आसानी से लेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में मेहनत के साथ आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल भी बेहतर करना होगा। अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो इसमें आपका ही फायदा है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करना आपके लिए बेहतर होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको कोई बड़ी राहत मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके हक में आएगा और आपको आर्थिक लाभ होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो पुराने ग्राहकों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो इस समय छोटी सी बीमारी को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज पिता की ओर से लाभ संभव है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर खाने-पीने का व्यापार करने वाले जातकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस समय आपकी छोटी सी भूल भारी नुकसान की वजह बन सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको अपने प्रयास और तेज करने होंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। आप कई तरह की नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप बेवजह की बातों को भूलकर सारा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको एक अच्छी और सही आर्थिक योजना की जरूरत है। दफ्तर में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। हो सकता है किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़े। ऐसे में आपको परेशान होने की जगह हिम्मत और मेहनत से काम करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। उग्र होकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में मिलाजुला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की दो आज खांसी, जुकाम या पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। वहीं दूसरी ओर घर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी के फर्नीचर से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। शाम को संगी साथियों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। वाद विवाद से आपका नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास और रोमांटिक गुजरेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आप मनोरंजन पर कुछ अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। उनके चोरी या खोने की आशंका है। कामकाज की बात करें तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। आप अपनी क्षमता अनुसार ही कार्य करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पराक्रम और साहस के बल पर अच्छी सफलता मिल सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को आज कड़ी टक्कर देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे। आज आप अपनी वाणी और सौम्य व्यवहार के बल पर बिगड़े हुए किसी कार्य को बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपका काम सेल्स या फाइनेंस से जुड़ा है तो आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लोहे के व्यापारियों को कोई भी बड़ी डील समझदारी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव की वजह से आज कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अचानक आज किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या घेर सकती है। पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एकांत में समय गुजारना पसंद करेंगे। इस समय आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपकी थकान बढ़ सकती है और आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपनी नकारात्मक विचारधारा को त्याग कर सकारात्मक रहने का प्रयास करेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके बॉस आज आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि आपको कोई बड़ा मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहन के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से भी बर्ताव ठीक रखें। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप तनाव से दूर और एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ आपके प्रमोशन का फैसला ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत सफल हो रही है। वहीं व्यापारी वर्ग को भी फायदा मिल सकता है। कुछ बड़े ग्राहकों के साथ आपका संपर्क हो सकता है। निजी जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। अगर छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो अपनों के सहयोग से आप उससे निपटने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को आज लंबे समय बाद जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इन पलों का आप भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए संघर्षों और चुनौतियों से भरा रह सकता है। अगर अभी आपको किसी का साथ नहीं मिल पा रहा है तो निराश होने कि जरूरत नहीं है, जल्द ही परिस्थितियां बदलेंगी और आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। अगर बात आपके काम की करें तो अभी कोई भी बड़ा फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। इस समय आपको बहुत समझदारी से अपना कदम आगे बढ़ाना है। नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शादीशुदा जातकों का दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार और उनकी सकारात्मकता आपको मुश्किल हालातों में भी हिम्मत देगी। जहां तक बात पैसों की है तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। किसी लंबे चौड़े पुराने बिल का भुगतान आपको करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











