3 अक्टूबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर रखें और मन लगाकर पढ़ाई करने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचान कर आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर द्वारा लिए गए फैसलों का आप सम्मान करें। अहंकार और क्रोध आपके बिजनेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपको आर्थिक लेन देन से बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो पुराने किसी रोग से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। इस समय आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बड़े भाई की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकते हैं। आर्थिक तौर पर मजबूती मिलने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को सेहतमंद और ऊर्जावान रखने के लिए आप खेलकूद में हिस्सा लें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ी डील की है तो उसका उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज आपको लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। किसी बात पर आप अपना आपा खो बैठेंगे। सहकर्मियों के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। पैसों की बात करें तो अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें। अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। घर के बड़ों का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ती नजर आ रही है। बेवजह अपने जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत के कारण आप दोनों के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। दफ्तर के काम से आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ट काम करते हैं तो आज आसानी से आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको कोई बड़ा झटका लग सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से जुड़ा कोई खर्चा आज हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही किसी गंभीर रोग का कारण बन सकती है। आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ आप सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके प्रयास सफल होते नज़र आएंगे। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। घर के किसी सदस्य को कोई बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा। अगर आप शांति से काम लेते हैं तो आपके बीच कोई समस्या नहीं होगी। व्यापारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज के दिन आपको अत्यधिक क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है। बेवजह की झंझट में पड़ने से केवल आपका मानसिक तनाव ही बढ़ेगा। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहकर काम करने की जरूरत है। कार्यभार अधिक रहने की वजह से आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपते हैं तो उसे आप गंभीरतापूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में आकर ऐसा कोई निर्णय न लें जिसे लेकर आपको बाद में पछताना पड़े। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की संभावना है इसलिए आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज जीवनसाथी के साथ आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप दोगुनी तेजी से अपने काम करेंगे। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। छोटा ही सही लेकिन आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है। आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आज के दिन आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। परिजनों के साथ आपकी अनबन होने से माहौल बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि परिजन आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो हो सकता है वे आपकी बात समझें। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं और उनका ध्यान रखें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सहरानीय रहेगा। साथ ही आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आज आय में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज काम का बोझ भी कुछ कम रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा किसी अन्य बड़ी कंपनी से आपको बढ़िया नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। ऐसी आर्थिक योजनाओं में निवेश करें जिससे आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा मिल सके। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी मित्र या परिजन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सम्मान करने की जरूरत है। यदि आप से कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाए। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपना हर काम योजना के अनुसार करना चाहिए। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। आप धीमी गति से ही सही अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़ दें और अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion