Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
3 सितम्बर: मीन राशि वालों का हो सकता है आज मुनाफा, जानें बाकी राशियों का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
कैसा रहेगा आपका आज का दिन ,बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज बड़ा बदलाव संभव है। इस परिवर्तन का आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें और दफ्तर के माहौल को बिगड़ने न दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इसे आगे बढ़ाने के लिए यह समय ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो आज आप मस्ती के मूड में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। आर्थिक लेन देन करने से बचें विशेष रूप से इस समय आपको कर्ज लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मन शांत रहेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान आज हो सकता है दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपना काम पूरा करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। उचित समय आने पर परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएगी। आपको बस अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी और अगर आप व्यापार करते हैं और बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए ठीक रहेगा। सोना चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। हो सकता है आज आपके प्रिय के सहयोग से आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो जाए। आप अपने जीवनसाथी के समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए अपना वक्त बर्बाद न करें और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। आप ऑनलाइन क्लासेस का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का हर काम आज समय पर पूरा होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। किसी कागजी अड़चन के कारण आज आपका बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का जल्द ही समाधान होगा। निजी जीवन की बात करें तो आपके जीवनसाथी का मूड काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें। सेहत से जुड़ी परेशानी आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कठिन से कठिन कार्यों को भी आज सरलता से पूरा कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज समय बहुत शुभ रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को भी आज कोई सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। आज आपका धन कुछ नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य कि मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर को लेकर यदि मन में कोई भी दुविधा है तो आपको अपने दोस्तों, घर के बड़ों या किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए। दफ्तर में किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा आज आपसे कुछ बड़ी गलतियां हो सकती हैं। अगर आप बड़ा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर का माहौल अचानक बिगड़ सकता है। मुमकिन है आपका उग्र स्वभाव और वाणी में कठोरता किसी बड़े विवाद का कारण बन जाए। आपको ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे विशेष रूप से अपने माता पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। हो सकता है आज जीवनसाथी आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप पीठ या कमर के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबे समय बाद जीवनसाथी के साथ आज आप काफी अच्छा दिन गुजारेंगे। आपके रिश्ते में सुधार आएगा और एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना पहले ही बना लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी भी काम जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो सोच समझ कर ही अपना फैसला लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको खुद के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। आपको काफी थकान रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। मैन्युफैक्चरिंग के कार्य ये जुड़े लोग आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप शांत दिमाग से काम लेंगे तो आने वाली कई परेशानियों से आप बच सकते हैं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में ग्रहण लग सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बड़े ऑर्डर को हासिल करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आज जीवन साथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। अगर आप उनकी इस मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं है तो आपको अपने प्रिय के साथ शांति और प्रेम से बात करनी चाहिए। मुमकिन है आपके पक्ष को समझें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने से आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपका ज्यादातर समय अस्पताल के चक्कर लगाने में ही चला जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है नौकरी हो या व्यापार आपकी रफ्तार कुछ धीमी रहेगी। अगर आप मानसिक उथल-पुथल महसूस कर रहे हैं तो आप को नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। साथ ही आपको पूजा पाठ में भी ध्यान लगाना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिछले कुछ समय से अगर आपके कार्यों में कोई बाधा आ रही थी तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आपके छोटे भाई या बहन को किसी तरह की परेशानी हो रही है तो आज आपकी मदद से उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग शामिल करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों को आज झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी मामले में फंस सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा है तो किसी भी कार्य को बहुत ही सावधानी और ध्यान पूर्वक करें। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपने बॉस को शिकायत का मौका न दें। लकड़ी और लोहे का व्यापार करने वाले जातकों को आज मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मांसपेशियों के खिंचाव आने से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











