For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 अप्रैल राशिफल: कन्या राशि वालों को मिल सकती है आज कोई अच्छी खबर

|

आज किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला और किसे मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आप लंबे समय से जिस आर्थिक मुनाफे का इंतजार कर रहे थे आज वो आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम और लगाव बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में से आपका किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आप समझदारी दिखाएं और मामले को तुरंत खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आपको अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और गुरुजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लम्बे समय से आपके रिश्तों में जो कड़वाहट चल रही थी आज उसके खत्म होने से आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही खुशनुमा दिन बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई बड़ी जीत दिला सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की बात करें तो आज किसी करीबी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में बहुत ही सोच समझकर अपना कोई फैसला लें क्योंकि ये आपकी जिंदगी बदल सकता है। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आज आपकी सेहत खराब हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। यदि आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ता भी है तो आपके अपने आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वे आपका सम्मान करेंगे और आपके विचारों को भी महत्व देंगे। कामकाज की बात करें तो अपने शानदार प्रदर्शन से आज भी आप शीर्ष पर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे और आने वाले समय में इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। आज अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 11:55 से दोपहर 1 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। लगातार काम करने से बचें और खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण वे बेहद परेशान रहेंगे। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। परिजनों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होने से आज घर का माहौल कुछ बदला हुआ रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी सेहत की बात करें तो आज कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण आप काफी थकावट और बोझिल महसूस करेंगे। आज आप अपना अच्छी तरह से ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत ही सफलता का एक मात्र मंत्र है। बेहतर होगा आप और कड़ा परिश्रम करें। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त करने के लिए आज आप कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा और आज आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता हैं। आज आप किसी नए काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। काफी समय से लंबित कार्यों को आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने साझेदार की राय जरूर लें। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप हंसी खुशी दिन बिताएंगे। विशेष रूप से भाई बहन का साथ और प्यार मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप ऐशो आराम की चीज़ों पर कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके गलत शब्द आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपके साथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहने से आज आप हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप दोनों के आपसी समझ में इजाफा होगा। साथ ही आपके संबंध में मधुरता और घनिष्ठता बढ़ेगी। आज आप समझ पाएंगे कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर के साथ आप समय बिताएंगे। मुमकिन है आप एक दूसरे के सामने खुलकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। यह सब आपके निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज उनकी मदद से आपका कुछ फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को अपने शानदार काम के लिए तारीफ और सम्मान मिलेगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपका गलत रवैया आपके बीच मनमुटाव का कारण बन सकता है। घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको आराम से बैठकर परिजनों के साथ इस विषय पर चर्चा करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपको मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज कुछ निजी परेशानियां दिमाग पर हावी रहेंगी। मन बेचैन रहेगा और आप काफी उदास रहेंगे। पारिवारिक जीवन में बढ़ता कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर देगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी हिम्मत और धैर्य से इन कठिन परिस्थितियों का सामना करें। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ज्यादा ही सख्त रहेगा। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द उनकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ राहत मिल सकती है। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ नोकझोंक संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको किसी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी की वजह से किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और समझदारी दिखाएं। आप अपने घर में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी समस्या आज और भी गहरी हो सकती है। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो आज लेनदार आप पर काफी दबाव बना सकते हैं। आज आपका मन दुविधा का अनुभव करेगा। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर के काम में यदि कोई बाधा आती है तो सहकर्मियों और वरिष्ठों की पूरी सहायता आपको मिलेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। इसके अलावा आज आप कुछ जरूरतमंदों की वित्तीय रूप से सहायता भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। यदि आप दोनों के बीच बहसबाजी होती है तो आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप मामले की गंभीरता को समझें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो आपको अपने वरिष्ठों से बात करनी चाहिए। आप हिम्मत से काम लें क्योंकि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल न हो। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आज आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1:15 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 30 April 2020 Thursday

What does your Thursday, April 30, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, April 29, 2020, 15:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion