30 अगस्त राशिफल: रविवार का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज धन लाभ का योग बन रहा है, लेकिन इसकी प्राप्ति के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। आपको कठोर वाणी से बचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा बेवजह की झंझट में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। अगर आपके जीवनसाथी नाराज हैं तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। मुमकिन है आज आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाए। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप जॉब छोड़ने का मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए, इसलिए आप सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। वहीं व्यापारी अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपकी शादीशुदा जिंदगी सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। हालांकि इस समय आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से रात्रि 8:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आपको अपने काम तेजी से पूरे करने होंगे। आप ज्यादा चिंता न करें क्योंकि आपको अपने परिश्रम का उचित फल जरूर मिलेगा। अगर आप अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं तो आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। परिजनों के साथ अपना रिश्ता ठीक रखने की कोशिश करें। घर के बड़ों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। मित्रों से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपनी मेहनत के बल पर आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। दफ्तर की किसी मीटिंग में आज आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हालांकि इस समय आपको पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है, इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। अगर व्यापार करते हैं तो आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। आपका तेज तर्रार रवैया घर का माहौल बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखने की कोशिश करें। घर के बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको समझना होगा कि वह आपका भला ही चाहते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रमोशन की खुशखबरी आज मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो अपना समय नष्ट करने की जगह अपने व्यापार पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंता बढ़ने से आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बेवजह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। अगर आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी ज्ञानवर्धक किताब पढ़ें या कॉमेडी मूवी देखें। बेहतर होगा खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। सेहत का मामला ठीक रहेगा। अगर आप अच्छी सेहत का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आपको अपने सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से अटके मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर के कार्यों को आज तेजी से पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका एक भी काम आज अधूरा रह जाता है तो वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को माल का अधिक स्टॉक खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। कोरोना रूपी वायरस के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। अगर आप व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें अन्यथा आप विवादों में घिर सकते हैं। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपको समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप शांति से सुलह कर लेते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। वाहन का प्रयोग करते समय खास सावधानी बरतें अन्यथा आज दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम निपटाना पड़ सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप पर किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा और आप आनंद लेकर काम करेंगे। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। घरेलू मामले को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। अगर आपका काम विदेशी बाजार से जुड़ा है तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होगा। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट कुछ डगमगा सकता है। मुमकिन है आपको कोई बड़ा खर्चा उठाना पड़े। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में संभलकर रहें अन्यथा अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। काफी दिनों बाद आपके जीवनसाथी आज अच्छे मूड में रहेंगे। माता पिता के साथ सबंध अच्छे रहेंगे। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आप किसी दुविधा में रहेंगे और दिमागी उथल पुथल के कारण आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से सोचने की जरूरत है। अगर कठिन परिश्रम के बाद भी आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको शांत दिमाग से इस पर सोच विचार करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आज आपके प्रिय अपने दिल की बात आपसे साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप वित्तीय रूप से किसी अपने की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

Story first published: Sunday, August 30, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion