Latest Updates
-
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव
30 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा। परिजनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में झगड़े होने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। यदि आप सफलतापूर्वक इस काम को पूरा कर लेते हैं तो निश्चित रूप से आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत की बात करें तो लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा साथ ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि मुश्किल वक्त में इन पैसों का सही उपयोग कर सकें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता भाई-बहन सभी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ होने के आसार हैं। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट न रहें। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर अपना काम करें और अपनी गलतियों को न दोहराएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा आपको उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप खाद्य पदार्थ का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपके खर्चे कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अपने बड़ों का आदर करें और उनकी बातों को महत्व दें। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा। अचानक कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को एक नई दिशा देगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। व्यापारी अगर कोई नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। हालांकि आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में यह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में वे आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। आपका मूड काफी बढ़िया रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। काम में भी आपका पूरा मन लगेगा जिसके परिणामस्वरूप आप तेजी से अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जमकर मेहनत करें, आपको अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। परिजनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो काम के साथ स्वयं को पर्याप्त आराम भी दें। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपका धैर्य टूट सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जोश में आकर कोई भी गलत फैसला न लें। वहीं छोटे व्यापारियों को धन संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। धीमी गति से ही सही आपका काम कुछ आगे बढ़ेगा। आज आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिस कारण आसपास के लोगों से आपका विवाद भी होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपना व्यवहार संतुलित रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं और टेक्निकल क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। मानसिक चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपका आज का दिन तनाव में गुजरेगा। निजी और पेशेवर जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके लिए परिस्थिति को संभालना काफी मुश्किल होगा। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की तो आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नुकसान के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय की कड़वी बातें आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद का व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यदि पैसों को लेकर कोई समस्या आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ ही शारिरिक रूप से आप फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो आज आप अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। बीते समय में आपका जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने की आप भरपूर कोशिश करेंगे और इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको लाभ जरूर मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़बोलापन आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी नौकरी छोड़ने का भी विचार कर सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आज आपका कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। घर के किसी सदस्य की बिगड़ी हुई सेहत के कारण आपको लंबे चौड़े मेडिकल बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
ऑफिशियल कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी भी रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना काम करना होगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपकी चिंता बढ़ सकती है। हालांकि यह समय बेकार की बातों को सोच कर नष्ट करने का नहीं है बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करने का है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











