For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 जनवरी राशिफल: कर्क राशि वाले अपनी वाणी पर रखें आज नियंत्रण

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी चुनौतियां और किसके जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय, कार्यभार अधिक होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले भी बहुत ही सावधान रहना होगा। आपको अपनी बड़ी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आप यात्रा कर सकते हैं। आज आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। मुमकिन है आने वाले समय में इसका पूरा लाभ आपको मिले। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। यदि आप शौक मौज पर खर्च करने का मन बना रहे हैं तो ऐसा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में सबकुछ सुचारु रूप से चलता रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पेट से जुड़ा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ कोई मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन आज अचानक कुछ बड़े खर्चे संभव हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। हो सकता है आज परिजन आपकी किसी बात को गलत समझ बैठें। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भी आपको समझने में भूल कर रहे हैं जिससे आपको काफी निराशा हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी हालांकि ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपके लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके कामकाज की बात करें तो वरिष्ठ आपको कुछ बड़ा और नया काम सौंप सकते हैं। बीते दिनों की आपकी मेहनत से आपके उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि आपके सहकर्मी भी काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिससे आपको अच्छा खासा फायदा मिलने की संभावना है। आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आप तनावमुक्त रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आज आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं, खासतौर पर कार्यस्थल पर इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। मुमकिन है अपने वरिष्ठों के किसी फैसले से आप संतुष्ट न रहें जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो। ऐसे में आपको उग्र होकर नहीं बल्कि शांत दिमाग से काम लेना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं जिससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज जीवनसाथी आपके रोजमर्रा के कार्यों में आपकी मदद कर सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको बहुत संभलकर रहना होगा। शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में गहरी दरार पड़ सकती है। बेवजह की बातों में पड़कर अपनी एकाग्रता भंग न करें। अपना पूरा ध्यान काम लगाएं। आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। दफ्तर में आज सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में आज किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। घर में आज कोई अच्छी बात हो सकती है जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहेगा। कोई भी काम आपकी योजना के अनुसार नहीं हो पाएगा जिससे आप काफी चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके स्वभाव में क्रोध की भी अधिकता रहेगी। ऐसे में आपका गुस्सा बेवजह दूसरों पर निकल सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आज आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आपका नुकसान संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यह सब खानपान को लेकर आपकी लापरवाही का नतीजा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप बेरोजगार हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आज नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिले। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें, बेवजह की चीजों पर ज्यादा पैसे न उड़ाएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का साथ और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आज वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा, हो सकता है वे आपसे आज कुछ ज्यादा ही नाराज रहें। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में आपको स्वयं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

काफी दिनों बाद आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी से आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। हालांकि आप अपनी सूझ बुझ से मामले को संभाल लेंगे लेकिन कुछ समय के लिए घर का वातावरण बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का काम आज समय पर पूरा हो जाएगा। आज आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन कई मामलों में आपकी परीक्षा ले सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज किसी वजह से आपका पैसा कहीं अटक सकता है। हो सकता है आपने जल्दबाजी या बिना सोचे समझे अपना कोई आर्थिक फैसला लिया हो जिसका गलत परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आपकी कम होती दिलचस्पी आपके जीवनसाथी को आपसे दूर कर रही है। बेहतर होगा आप उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। साथ ही उन्हें थोड़ा और समय दें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आज आप काफी धीमी गति से काम करेंगे जिससे आपके ज्यादातर कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। आज उच्च अधिकारी भी इस बात को लेकर आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय के बाद आप स्वयं को तनाव मुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके परिजन और दोस्त आपका साथ देंगे। दांपत्य जीवन में भी आज किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आपके जीवनसाथी की वजह से आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दफ्तर में आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने सारे काम आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर पाएंगे। रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके पार्टनर के साथ आज का दिन काफी यादगार बीतेगा। सेहत में सुधार आने से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मौज मस्ती का कोई अवसर मिलेगा और आज आप काफी प्रसन्न भी रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज किस्मत का साथ मिल सकता है और धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी से भी सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आज कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। मुमकिन है आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका दिया जाए जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था इसलिए जमकर मेहनत करें। सेहत में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 5:50 से दोपहर 2:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आज ना चाहते हुए भी आप अपनी बातों से किसी को नाराज कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके काम में रफ्तार रहेगी और आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे और आपको कुछ नए और महत्वपूर्ण कार्य दिए जा सकते हैं। व्यापारियों को आज अपने पुराने किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन आपको पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज आपकी सेहत में गिरावट आने से आप थोड़ा बुझा हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। यात्रा के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 10:10 तक

English summary

Daily Horoscope for 30 January 2020 Thursday

What does your Thursday, January 30, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion