Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
30 जनवरी राशिफल: जानें आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो यदि काफी प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। अनावश्यक चिंता करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के साथ आपकी सेहत में गिरावट संभव है। बेहतर होगा आप स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर समय पर पहुंचने का प्रयास करें अन्यथा आपकी लेटलतीफी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज लाभ कमाने का कोई मौका मिल सकता है। स्टेशनरी से जुड़ा व्यवसाय करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार प्रणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अचानक आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। आपके प्रमोशन की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। यदि आपका काम इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। साथ ही उच्च अधिकारियों की सलाह को भी नजरअंदाज न करें। यदि हाल ही में आपने कोई नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई या बहन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर घर में कलह हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट न रहें। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो इस समय उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप किसी बड़े खर्च के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। जोश में अगर ऐसा कोई भी काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करनी होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका डबल फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी कठोर वाणी के कारण आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। अगर पेशे से आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं कपड़ों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो इसके लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन के सेवन से आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। यह सब आपकी ही मेहनत का नतीजा है। व्यापार को लेकर आपको कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है, उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बेवजह की बातों को छोड़कर यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें और अपने काम से काम रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसे के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। वे आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। यदि आप कोई बड़ा कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना होगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से करें। जरा सी गलती पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ी मेहनत के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको लाभ कमाने का भी बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय गुजारने का मौका मिल सकता है। अपने प्रिय को कोई बढ़िया उपहार देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











