For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 जून राशिफल: तुला राशि वाले करें आज ये काम, मिलेगा मनचाहा फल

|

आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। उनका बर्ताव आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपना रिश्ता मजबूत करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपकी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आप अपने बॉस को शिकायत का एक भी मौका न दें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि पिता आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर आप अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को खत्म कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह के गॉसिप में न पड़े और अपने काम पर फोकस करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में चल रही कलह आज शांत हो सकती है। मुमकिन है आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़े। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप टीवी और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपका तनाव बढ़ा सकती है। यदि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आप सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा गया है तो आप जमकर मेहनत करें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने का प्रयास करें। इसमें आपका ही फायदा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई कागजी अड़चन आ सकती है। हो सकता है आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें और हंसी मजाक से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप स्वयं के लिए खरीददारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खान पान में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत बजरंगबली की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप व्यापारी हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। इसके अलावा आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको आपका मनचाहा काम मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज बॉस भी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक साबित होगी। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का आपको अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने घर की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ नरमी से पेश आएं और सभी पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलने की कोशिश करें और ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अचानक आपको कोई बड़ी खबर मिल सकती है। फुटकर व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो अपने सभी दस्तावेजों को साथ रखना न भूलें अन्यथा आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों के लिए यह कठिन समय है लेकिन आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियों को दूर करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आप इस अवसर का लाभ उठाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों को लेकर पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अगर आपको हृदय संबंधित रोग है तो आपको अपना अधिक ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 30 June 2021 Wednesday

What does your Wednesday June 30, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 16:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion