For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 मार्च राशिफल: इन राशियों के आज बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपनी किस्मत का हाल

|

कैसा रहेगा आपके दिन भर का हाल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। अगर आपके पार्टनर आप से नाराज हैं तो आज आप दोनों के बीच के मतभेद खत्म हो सकते हैं जिससे आपकी नजदीकियां एक बार फिर बढ़ेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। माता या पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है। आज आपके किसी व्यवसायिक योजना की पूर्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप शारीरिक रूप से बहुत ही मजबूत रहेंगे और तेजी से कई काम पूरे कर पाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। हालांकि आज आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी लेकिन आप दूसरे माध्यमों से अपने पार्टनर के साथ जुड़े रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे लौटाने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके साझेदार से आपकी किसी बात पर अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र न हों अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके काम पर भी पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों का साथ आपका उत्साह बढ़ा देगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा तनाव लेना इस समय आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताकर आप खुशी का अनुभव करेंगे। साथ ही सभी के बीच आपसी प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आप अपने शत्रुओं पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी ईमानदारी और मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यवसायियों के लिए भी दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही बोरियत भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिलने के आसार हैं। हालांकि कड़े संघर्ष के बाद ही आपको इस धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप इसका प्रयोग सही तरीके से करें। वैसे भी इस समय आर्थिक मामलों में आपको लापरवाही से बचना होगा। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको शांति से अपने परिजनों से बात करनी चाहिए। कामकाज का बोझ आज आपका तनाव कुछ बढ़ा सकता है। आपको एक बेहतर योजना के अनुसार ही अपने काम निपटाने चाहिए। कल के लिए अपना कोई भी काम न टालें तो अच्छा होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव न सिर्फ आप पर बल्कि आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। मुमकिन है आज वे आपकी बातों से सहमत न रहें। ऐसे में बहसबाजी न करके आप शांत रहें तो बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर वित्तीय लाभ संभव है। पिछले कुछ समय से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों में लगे हुए थे मुमकिन है आज वे सफल हो जाए। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप अपने बड़ों की सलाह भी ले सकतें है। आपके लिए उनकी सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप दोनों के बीच अनबन आपके रिश्ते को कमज़ोर कर रही है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आखिकार सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज कुछ नुकसान संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। सोच समझकर और अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। घर में तनाव का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आप लापरवाही न करें और जल्द से जल्द किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें, आपके हाथ निराशा ही लगेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की पूरी संभावना है। आज आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के खास दिनों में से एक होगा। आज आपकी कुछ पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का बोझ हल्का रहने के साथ साथ आपके बॉस का मिजाज भी बढ़िया रहेगा। आज वे आपके काम से कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप बस ईमानदारी से मेहनत करते रहिये। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही आप काफी फुर्तीले भी रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। दिमाग में कई नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आज आप काफी दबाव और बोझिल महसूस करेंगे। आपको समझना होगा हर दिन एक जैसा नहीं होता। अगर आज आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पा रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आएगा इसलिए निराशा और उदास होकर अपना समय व्यर्थ न करें। सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। घर में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिससे घर का माहौल बिगड़ जाए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि चीजें आपके अनुसार नहीं हो रही हैं तो ऐसे में आपको निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। आपको प्रयास करते रहना चाहिए, साथ ही आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्द ही आपकी परिस्थिति में सुधार आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि किसी तरह के बदलाव से अभी आप बचें। व्यापारियों को भी कोई नया काम करने से आज बचना होगा। पैसों के मामले में इस समय संभलकर रहने में आपकी भलाई है। आप कर्ज लेने से बचें। बचत पर अधिक ध्यान दें, बेहतर होगा फिजूल खर्च न करें। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आज आराम पर अधिक ध्यान दें, साथ ही समय पर भोजन करें। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। वैसे इस समय बिना सोचे समझे अपने आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। अपने वरिष्ठों के साथ उलझने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज वे काफी बेरुखी से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करनी चाहिए। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपसी समझ अच्छी रहेगी जिससे आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है और एक बार फिर आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेगी। आप इन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। आज पैसों से जुड़ा कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने घर की साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। मुमकिन है आज आप घर में कुछ बदलाव भी करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी दोस्त का घर पर आना हो सकता है। आज काफी दिनों के बाद आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप तरोताजा रहेंगे। कामकाज की बात करें तो जहां व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा, वहीं नौकरीपेशा जातकों का काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आप एक अच्छे दिन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। अगर आप अपनी सेहत को लेकर इसी तरह सतर्क रहेंगे तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 30 March 2020 Monday

What does your Monday, March 30, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, March 28, 2020, 16:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion