Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
30 March Horoscope: कन्या राशि वालों के स्वास्थय में हो सकती है गिरावट, जानें बाकी राशियों का हाल
आज किसको मिलेगा भाग्य के साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना बताएगा, आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ईश्वर की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें अन्यथा उनके गुम होने की आशंका है जिससे आपका नुकसान भी हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बचत पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। सेहत की बात तो जंग फूड के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझने की सलाह दी जाती है। यदि आप ईमानदारी और सकारात्मकता के साथ मेहनत करेंगे तो आने वाले दिनों में इसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है विशेष रूप से यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज सारी चिंताओं को भूल कर अपने इस दिन का भरपूर आनंद उठाएं। अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी कामकाज की बात करें तो आज अचानक दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि आपको इससे घबराने यह चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। हो सकता है किसी पुराने अटके हुए व्यवसायिक मामले को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने पूरे दिन की योजना पहले ही बना लें। पैसों की बात करें तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह दिल खोलकर खर्च करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है जो तनाव की भी वजह बनेगा। दफ्तर में आपको अपने कार्य पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से भी बचें। व्यापारियों को आज अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें खासतौर पर बच्चों को इस समय आपकी अधिक जरूरत है। पैसों के मामले में दिन संतोषजनक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप कठिन कार्य को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। इतना ही नहीं सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें आप नापसंद करते हैं अन्यथा आज वे आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें। बेहतर होगा आप मिलजुल कर काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार देने वाला है। अचानक मित्रों और रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते तो अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें अन्यथा यह आपके लिए तनाव की वजह बन सकता है। साथ ही इससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। एक समय पर आप एक ही काम करने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है खासतौर पर यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो अधिक सावधानी बरतें। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आप सावधान रहें। अफवाहों से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अविवाहितों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आए। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। दिल खोलकर खर्च करने से बचें। इसके अलावा आज उधार लेन-देन भी न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। आज की गई यात्रा से केवल आपकी थकान बढ़ेगी और आपका धन ही नष्ट होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथों और पैरों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी गति पर अधिक ध्यान दें। यदि आप तय समय पर अपने काम पूरे नहीं कर पाएंगे तो आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना होना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। शाम को रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications