Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
30 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ
आज का यह दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके जीवन में छाए रहेंगे संकट के बादल, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी पुरानी सारी बातें और कड़वाहट भूलाकर एक बार फिर प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ा सकते हैं। आपको भी अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की बातों और भावनाओं को भी महत्व देना होगा। रोमांटिक लाइफ में भी आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है आपके सामने वे विवाह का प्रस्ताव रखें। सेहत की बात करें तो आज कामकाज को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है। आज मिलने वाला वित्तीय मुनाफा भी कुछ समय के लिए टल सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस से वेतन वृद्धि की बात करने के लिए दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। व्यापार करने वाले जातकों को किसी अंतराष्ट्रीय व्यवसाय में निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हद से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। इससे आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। आपको उनके लिए भी समय निकालने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने माता पिता से अपने पार्टनर की मुलाकात कराने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। बाहर खुली हवा में सैर करने का भरपूर आनंद आप उठाएंगे। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छी और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक जागकर काम करने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें, जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। काम में भी आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपका आज का दिन बहुत ही आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करने वाले हैं। आज आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। अपनों के साथ बिताए यह पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी जिससे आपकी गृहस्थी की गाड़ी सुचारु रूप से आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपके गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज घरेलू सुख सुविधा पर आप कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आप खुद को साबित कर सकते हैं। मुमकिन है आपके वरिष्ठ भी आपकी परीक्षा ले रहे हों इसलिए जमकर मेहनत करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए और अच्छे अवसर की तलाश में हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। अगर आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपकी तरक्की तय है। व्यापार से जुड़े जातक नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है, साथ ही कहीं अटके हुए धन की प्राप्ति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काफी समय से आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान चल रहे थे लेकिन आज घर का वातावरण आपको कुछ अलग ही देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच चल रहा विवाद आज खत्म होने से एक बार फिर आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। यदि आप किसी को इसका श्रेय देना चाहते हैं तो वो आपके जीवनसाथी हो सकते हैं, यह उनकी समझदारी से ही संभव हो पाया है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उनसे उम्मीद रहती है। आप दोनों एक बहुत ही मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। दफ्तर में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई सहकर्मी आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है ताकि वो आपके काम से आपका ध्यान हटा सके। ऐसे मामलों में बहुत ही होशियारी से काम लें। आप शांत रहकर अपने काम पर ध्यान लगाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घरेलू मुद्दों को सुलझाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको उन पर संदेह करने से बचना होगा अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव संभव है। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके काम में कोई बाधा आ सकती है। संभावना है कि आज आपको किसी के विरोध का सामना करना पड़े। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अटका हुआ धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे, इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको एक नई ऊर्जा और उत्साह की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज परिजनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का यही सही समय है। अगर आप सोच समझकर और ठीक से बर्ताव करेंगे तो निश्चितरूप से आपके प्रिय का भी समर्थन आपको मिलेगा इसलिए खुद के अंदर कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल जातकों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ आप अपना पूरा जीवन बिताना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आपके किसी काम में आपके विरोधी बाधा डाल रहे हैं तो आज आप उनपर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कई बार आप जोश में आकर कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जिसका नतीजा आपके पक्ष में नहीं होता। इससे ना सिर्फ आपके लिए परेशानी खड़ी होती है बल्कि आपका पूरा परिवार परेशान हो जाता है इसलिए आपको अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपके पार्टनर का बदला हुआ बर्ताव आपको इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर देगा। वैसे इस तरह के संवेदनशील मामलों में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपके मन में जो भी है खुलकर अपने साथी से कहें। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा नुकसान होने की संभावना है। यदि समय रहते आपने परिस्थिति को नहीं संभाला तो आपको पछताना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। यदि आपने नए रिश्ते की शुरुआत की है तो आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे ताकि एक दूसरे को आप और गहराई से जान सकें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी के कारण आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, इसके लिए आप उनका शुक्रिया करना ना भूलें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। खरीदारी करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सुखद परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपके काम की खूब तारीफ होगी। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को पहचानेंगे और इस बात की प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपको कोई बढ़िया मौका भी दिया जाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी ना ही जाएं तो बेहतर होगा। अगर संभव हो तो आज घर पर ही आराम करें। पैसों की बात करें तो आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने से आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। यह सब आपकी समझदारी के कारण ही हो पाया है। साथ ही इससे आपको सबक भी मिला है। भविष्य में आप किसी को भी उधार देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश दिखाई देंगे, इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
हो सकता है आज आपको अपेक्षित परिणाम ना मिल पाए लेकिन निराश और हताश होने से कुछ हासिल नहीं हो पाएगा। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। धीमी गति से ही सही लेकिन आपको परिस्थिति में सुधार जल्द ही नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय ठीक नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि जॉब बदलने का विचार अभी छोड़ दें। मुमकिन है जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले बैठें। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। निवेश करने से बचें। साथ ही आज फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम हो जाएगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications