For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 अक्टूबर राशिफल: धनु राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल

|

क्या आज आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने के सलाह दी जाती है। पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर चिंतित चल रहे हैं। यदि आप चाहें तो अपने किसी करीबी से बात करके अपना मन हल्का कर सकते हैं। ऐसे सोचते रहने से आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा बल्कि आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है खासतौर पर जब आप अपने बड़ों से बातचीत कर रहे हों तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी छवि को खराब कर रहा है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आपको हाथ खोलकर खर्च करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में खुशियां और शांति रहेगी। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। आपके माता पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इतना ही नहीं, आज आपके छोटे भाई या बहन को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी लेटलतीफी के कारण आप दोनों के बीच छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन अपने साथी को कैसे मनाना हैं यह बात आप भली भांति जानते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में आज अचानक आपके काम में बाधा आ सकती है लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। आज आपका मूड मौज मस्ती करने का रहेगा। इसके लिए आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज उम्मीद के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। आज अपने लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सबका साथ और स्नेह मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपकी कब से इच्छा थी। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपकी तरक्की निश्चित है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज में आप इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। आपकी यह बात आपके अपनों को दुखी कर रही है, विशेष रूप से आपके बच्चों को आपकी जरूरत है। आज का दिन परिजनों की सभी शिकायतें दूर करने के लिए अच्छा है। बेहतर होगा आप एक सरप्राइज आउटिंग प्लान करें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी जिससे आप दोनों के बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि ऐसा बहुत कुछ है जो आपके प्रिय आपसे कहना चाहते हैं लेकिन वे कह नहीं पा रहे हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम आज शुरू ना करें। निवेश से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अभी आप जो कर रहे हैं उसे ही आगे बढ़ाएं। सेहत के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अच्छी देखभाल की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। नौकरी और व्यापार दोनों में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होगा। इतना ही नहीं, दफ्तर में चारों ओर केवल आपके काम की चर्चा और तारीफ होगी, खासतौर पर आज आपके बॉस आपकी जमकर प्रशंसा करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन का आपके लिए कुछ खास नहीं है। जिस आर्थिक फायदे की आपको उम्मीद थी वो आज आपको ना मिल पाने के कारण काफी निराशा होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको उधार या कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। बेवजह की बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में आज तनाव रहेगा। हो सकता है आज आप अपने परिजनों की किसी बात से सहमत ना हों जिस कारण आपकी उनसे कुछ बहस भी हो सकती है। आज आपको अपने पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के मामलों में उग्र होने से बात और बिगड़ सकती है, साथ ही इससे संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। काम का बोझ अधिक होने के कारण आज आप कुछ काम घर पर ही ला सकते हैं या फिर आप ओवरटाइम भी कर सकते हैं। आपकी यह बात आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आपको उधार देने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। सेहत की बात करें तो आज मानसिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपका झगड़ा आखिकार आज खत्म हो जाएगा और आप दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप अपना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। हो सकता है आज उनकी सेहत में कुछ गिरावट आए। हालांकि अगर आप उनकी अच्छी तरह देखभाल करेंगे तो जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन कुछ ख़ास नहीं है। ना चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा लेकिन आपको काम के साथ पर्याप्त आराम भी करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। सबसे पहले बात आपकी सेहत की करते हैं, आज आपकी सेहत अच्छी नहीं रहेगी। खान पान का ध्यान रखें। साथ ही ज्यादा तनाव लेने से भी बचें। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके परिजन आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। बेहतर होगा आज आप खुद को शांत रखें। सही समय आने पर आप अपना पक्ष सबके सामने रखें। आपकी बात को जरूर समझा जाएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस समय आपके जीवनसाथी को आपके प्यार और सहयोग की जरूरत हैं। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्याद से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। यह सब आपके जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का नतीजा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जिस काम के पीछे आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे आज उसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे जिससे आपका बड़ा फायदा होगा। जमीन जायदाद को लेकर यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज उसका परिणाम आपके हित में आ सकता है जिससे आपकी बहुत बड़ी परेशानी दूर होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आपको आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको नवीन वस्त्रों और आभूषणों की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में आज आप कोई बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर क्योंकि आपके इस फैसले का प्रभाव आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों को लेकर आज कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज रकम की प्राप्ति ना होने पर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह के झगड़े झंझट में ना ही पड़ें। ऐसे मामलों को समझदारी से निपटाया जा सकता है। आज आप घरेलू कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, इससे आपको जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज काम में आपका खास मन नहीं लगेगा। पिछले कुछ समय से आप लगातार काम कर रहे हैं जिस कारण खुद पर ध्यान देने का आपको समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप काम से छुट्टी लें और मनोरंजन के लिए फिल्म देखने जाएं या फिर दोस्तों के साथ सैर सपाटे का आनंद लें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। पिता से चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। हालांकि अभी उनकी नाराजगी पूरी तरह से दूर नहीं होगी लेकिन धीरे धीरे उनके व्यवहार में नरमी आएगी। आप बस सही वक्त का इंतजार करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। यदि सही समय पर आपने परिस्थिति को नहीं संभाला तो शायद बहुत देर हो जाएगी। आपके उग्र स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ रही हैं। रोमांटिक लाइफ में भी आज आपके पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें बल्कि अपने साथी पर भरोसा रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। दूसरों के मामले में बोलने से पहले दो बार सोच लें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं। साथ ही आपके अधूरे पड़े कार्यों को लेकर आज आपके बॉस काफी कड़ा रुख अपना सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने इन कार्यों को पूरा कर लें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 11:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। पुराना कोई कर्ज वापस करने में आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आप एक-दूसरे को पूरा-पूरा सहयोग देंगे। साथ ही आपके आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप इस बात को साबित कर देंगे कि आप अपने कार्यस्थल के एक मेहनती कर्मचारी हैं। आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी और आपके वरिष्ठ आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आज आप थोड़े चिंतित रहेंगेI बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें ताकि आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चल सकें। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आप दबाव महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 30 October 2019 Wednesday

What does your Wednesday, October 30, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 16:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion