Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
30 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, मिलेगी अपार सफलता
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें और टकराव से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नयी डील करने वाले हैं तो सोच समझ कर ही अपना अंतिम फैसला लें। जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भरोसे की कमी न होने दें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। यदि आप शिक्षा या नौकरी के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आमदनी में इजाफा हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए खुद को गैर जरूरी चीजों से दूर रखें। दूसरों के मामले में बोलने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके बॉस आपको जो भी कार्य सौंपे उसे ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी गलती पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मन शांत रहेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने में आप सफल रहेंगे और आपको आर्थिक फायदा होगा। दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा और आपके सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज दोस्तों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और आप काफी मौज मस्ती करेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। किस्मत के सितारे कुछ अच्छे संकेत दे रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अगर आप पेट से जुड़ी तकलीफ से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। काफी दिनों बाद आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर का माहौल कुछ बदला हुआ रहेगा। यदि परिजनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ गए थे तो आपकी कोशिशें आज सफल होगी और अपनों के बीच दूरियां कम होगी। आपकी उपलब्धियों पर माता पिता को गर्व महसूस होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि कामकाज का बोझ बढ़ जाए तो आप परेशान न हों बल्कि अपनी हर एक जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आपकी इस मेहनत का फल आने वाले दिनों में फल जरुर मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन कुछ लंबित बिलों को चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। खाने-पीने में लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उनकी नाराजगी दूर होगी और आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में सावधान रहें। खर्चों में वृद्धि संभव है। आप बेवजह की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपकी रचनात्मकता देख वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह काम करते रहें तो आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अटका हुआ मामला गहरा हो सकता है। आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर आपको मिलेगा। हो सकता है आप कुछ ज्यादा ही खर्च करें लेकिन आपको अपने बजट पर भी नज़र बनाकर रखनी होगी। माता पिता का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी से किसी भी तरह का वायदा करने से पहले ठीक तरह सोच विचार कर लें। सेहत की बात करें तो नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा मानसिक तनाव का बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप कुछ अकेलापन और उदास महसूस करेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी जिससे आपकी मानसिक उलझने बढ़ सकती हैं। साथ ही आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कत होगी। आज आप कोई भी नया काम न करें। वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें। अगर आप साफ और स्पष्ट तरीके से अपने मन की बात प्रिय के सामने रखेंगे तो बेहतर होगा। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है जिससे पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज आपकी सेहत आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून भरा रहेगा। लगभग हर एक काम आपकी योजना के अनुसार होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी लगातार मेहनत और कोशिश रंग लाएगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़े। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी मानसिक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं जिससे आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। पैसों को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी के कारण अपने किसी रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को आप पूरा कर पाएंगे। आपको खुद पर ध्यान देने का समय मिलेगा। इसके अलावा आप परिवार के साथ भी ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ कष्ट संभव है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है। आपके बॉस आज आपसे बेहद नाराज रह सकते हैं। काम के प्रति लापरवाही करने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें। आर्थिक लेन देन के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज किसी रिश्तेदार या दोस्त के साथ कुछ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप उग्र होकर गलत शब्दों का प्रयोग न करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 47
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को आज कोई नया सौदा करने का मौका मिल सकता है। हालांकि जल्द मुनाफे कमाने के लिए आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्यों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आप अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाएंगे। पैसों की बात करें तो अगर आपने कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। आज पैसों को लेकर आपका वाद विवाद भी हो सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। बेहतर होगा आप भी अपनी नारजगी भूल जाएं और अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 5:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











