Latest Updates
-
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स
30 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए राहतभरा रहेगा आज का दिन
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो रही हैं तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। हालांकि सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें तो अच्छा होगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन और अच्छे मैनेजमेंट को देखते हुए उच्च अधिकारी आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। इस राशि के व्यापारियों का संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप कानून के नियमों का पालन जरूर करें अन्यथा लंबे समय तक आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें और बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आपके बॉस के कड़वे शब्द आपको सुनने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। घर हो या कार्यस्थल ऊंचे स्वर में किसी से भी बात न करें। दफ्तर में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। वे आपको जो भी काम सौंपे उन्हें आप पहले पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखें। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को आज लाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। मुमकिन है आप उनकी किसी बात से सहमत न रहे। स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। इसके अलावा रोजाना योग करना भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे और मन कुछ उदास रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह परेशानी अस्थाई है, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में नजर आएंगी। घर के सदस्यों के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो अपने परिजनों के प्रति मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव न रखें। अगर आप शांति से बातचीत के द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं बड़े व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपनों के साथ दूरियां खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपके बीच जो भी गिले-शिकवे हैं, उन्हें प्यार से बातचीत के द्वारा दूर करें। अपने माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप अपने प्रिय के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। साथ ही आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। दफ्तर में आलस्य आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे मेहनत और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से आप बचें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किसी भी तरह का लेन-देन या निवेश न ही करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। हालांकि आपको हिम्मत से काम लेना होगा, जल्द ही आपकी रास्ते में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। किसी बात पर आज उनके साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। पेशेवर और निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से बेहद प्रभावित रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अगर आप सीमेंट, बालू, गिट्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। आज जीवनसाथी कुछ चिंतित नजर आएंगे। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी का कारण जानने का प्रयास करना चाहिए। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज के दिन आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको तीखे शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप इस तरह की बातों और लोगों को को नजरअंदाज करना सीखें। दफ्तर में अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के मामलों में ज्यादा टांग न अड़ाए। छोटे व्यापारियों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हो सकता है आज भी आपके साथ काफी रूखा व्यवहार करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खाने पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक दफ्तर में कार्यभार बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत से तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ सकते हैं जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपको धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लेने से बचें अन्यथा आज बेवजह की झंझट में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। यदि मन में कोई भी बात है तो उसे अपनों से साझा करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप पर वर्कलोड रहेगा और आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या के कारण आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी की समस्या से आप परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको खाने-पीने में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे अतीत की कुछ अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगी। दफ्तर में आज तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। यदि आप इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने में सफल होते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आज का दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











