Latest Updates
-
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर
31 अगस्त राशिफल: जानें इस माह का आखिरी दिन आपके लिए कैसा रहेगा
क्या है आज आपकी किस्मत में? क्या आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपको देवी दुर्गा की आराधना करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी अनबन या कहासुनी से बचें। आप व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक समस्या के कारण आपको अपना कोई काम टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अचानक कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहने वाला है। आपको यूरिन संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके काम से आपके बॉस काफी संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर दुविधा में रहेंगे। आपको समझना होगा कि केवल चिंता करने से ही कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। इसके अलावा अपने लिए फैसलों पर संदेह करने से भी आपको बचना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटे व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी होने से घर में तनाव का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
शारीरिक थकान अधिक रहने के कारण आज आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। बेहतर होगा काम के साथ अब खुद को पर्याप्त आराम भी दें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका कोई व्यवसायिक मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उससे निपटाने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। आक्रोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान करा बैठें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आज आपसे कोई भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कहासुनी या वाद-विवाद से बचें। एक दूसरे पर आपको अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपकी प्रगति होगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के कुछ सदस्य आपके विरुद्ध जा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने परिजनों पर किसी भी बात का दबाव न डालें। आपको उनकी पसंद नापसंद का भी ख्याल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आपको क्रोध करने से बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप तेजी से प्रयास करेंगे। आप नए अवसरों की तलाश करेंगे। आपको अपने प्रयासों में जल्द सफलता मिलेगी। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। आप पहले अपना काम पूरा कर लें। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उचित सलाह लेकर आप अपना कदम आगे बढ़ा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह की चीजों में नष्ट न करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर फोकस करें। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती हैं। समय पर आपका काम पूरा न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद नाराज रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। धीरे-धीरे चीजें अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप इसी तरह अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेते रहेंगे तो जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि शाम तक आपका यह काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। अभी हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। कुछ समय से यदि आपके जीवनसाथी परेशान चल रहे हैं तो आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आप उनके दिल की बात जान सकें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। दूसरों के बहकावे में न आएं क्योंकि आप अपना भला-बुरा अच्छी तरह समझते हैं। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आप घबराएं नहीं और पूरे जोश के साथ काम करें। आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपनी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काम के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह अपने परिवार को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं, विशेष रूप से इस समय आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा। आर्थिक समस्या गहरी होती नजर आ रही है। यदि आपने कोई कर्ज़ या उधार लिया है तो उसे चुकाने का आप पर दबाव रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों की बुराई या आलोचना करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आदत आज आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा सुखद रहेगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में मानसिक रूप से काफी एक्टिव रहना होगा। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए आप जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। दफ्तर में अपना आपा खोने से बचें। यदि वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो ऐसी बातों को आप दिल पर न लें बल्कि आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप खाद्य पदार्थ का काम करते हैं तो आज आपको छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपके पिता आपसे कुछ नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। माता की सेहत में गिरावट आने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। दूसरों के कहने पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सर्दी, जुकाम या बुखार हो सकता है। आपको अपनी इम्युनिटी मजबूत करने का उपाय करना चाहिए।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











