Latest Updates
-
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
MP Style Bafla Recipe: घर पर बनाएं मध्य प्रदेश का मशहूर और पौष्टिक नाश्ता -
World Milk Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व दुग्ध दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम
31 जनवरी राशिफल: इन राशि वालों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के द्वार
आज किन राशियों की मेहनत होगी सफल और किसे देने होंगे अभी और इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप तनाव मुक्त और खूब मौज मस्ती करने के मूड में रहेंगे। मुमकिन है इसमें आपको परिवार और दोस्तों का भी साथ मिले। आपके कामकाज की बात करें तो आज आप अपनी रचनात्मकता और कुशलता का परिचय देंगे जिससे आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी प्रतिभा देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको उम्मीद के अनुसार नतीजा नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आपको लाभ मिलने के आसार हैं। पैसों से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है। आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2:15 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको निजी जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। ऐसे में आप समझ नहीं पाएंगे इस स्थिति से कैसे निपटें और क्या करें। यदि मन में किसी तरह की दुविधा हो तो अपनों से राय विचार जरूर कर लें। जल्दबाजी में आप कोई गलत कदम न उठाएं। आप चाहें तो अपने जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। करियर के मामले आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी लगातार कोशिशें आज सफल होने आसार हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है जिससे आपका बड़ा फायदा होगा। यदि आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो आज अपनी योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जमकर खर्च करने वाले हैं। इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। आर्थिक तौर पर मजबूती लाने के लिए आपके प्रयास जारी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। वे अपने काम को लेकर आज यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई में कोई रूकावट आ रही है तो गुरुजनों के मार्गदर्शन से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज सेहत के प्रति लापरवाही न करें। इस राशि के बुजुर्गों को आज सावधान रहना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटी छोटी बातों का मुद्दा न बनाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और जरूरत पड़ने पर उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज काम के प्रति आपकी लापरवाही महंगी साबित होगी। यदि आपके उच्च अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आते हैं तो उनकी बात ध्यान से सुनें और किसी तरह की बहसबाजी न करें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जरूरत से ज्यादा चिंता आपकी सेहत और समय दोनों खराब कर रहे हैं। कल की चिंता करके आप अपना आज न बिगाड़ें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। फिजूलखर्ची से आपको बचना होगा। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के जीवन में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके प्रेमी/प्रेमिका से चल रहे मतभेद गहरे होने से आपका रिश्ता टूट भी सकता है। आप अपने रिश्ते को एक मौका देना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आज आप आसानी से पैसा कमा पाएंगे। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर वालों के सहयोग से आप अपना कोई अधूरा कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप महसूस करेंगे कि आपकी योजना में ही कोई कमी थी। अपनी योजनाओं पर आप दोबारा गौर करें। आप व्यापार करते हैं तो किसी नई डील को लेकर मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपना निर्णय लेने में आप सक्षम महसूस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको उचित सलाह की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। धन प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। दांपत्य जीवन में शांति और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपकी सभी शिकायतें खत्म कर देगा। आज वे अपने मन की बातें आपसे साझा कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है, मुमकिन है इससे आपका काम दोगुनी तेजी से आगे बढ़े। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों को आपसे काफी शिकायतें रहेगी। यह सब काम के प्रति आपकी लापरवाही का नतीजा है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवन के हर उतार चढ़ाव में आपके जीवनसाथी ने आपका साथ दिया है बेहतर होगा इस समय आप उन्हें अकेला न छोड़ें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज में आप जिस तरह मेहनत कर रहे हैं उसका मनचाहा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका परिश्रम सफल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। शादीशुदा जोड़ों के जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। आप दोनों के बीच मनमुटाव रहने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। बहसबाजी करके आप बात को और न बढ़ाएं बल्कि आपसी समझ से मामले को खत्म करने का प्रयास करें। इसमें आप दोनों की भलाई है। आज आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का इस्तेमाल करना होगा। आपका एक गलत शब्द आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6:45 से 10:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा लेकिन इस समय आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। उनके मन में कोई दुविधा हो सकती है जो वो आपसे साझा न कर पा रहे हों। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ आप एक खुशनुमा दिन का आनंद लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे जिससे आपके बॉस और अन्य उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। इसके लिए आपको प्रशंसा ही नहीं बल्कि प्रोत्साहन भी मिलेगा। आज आपको छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज अचानक आपके सामने कोई बड़ी समस्या आ सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएं। सेहत अच्छी रहने से आज आप ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर पाएंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आत्मनिर्भर रहने से आपका ही फायदा होगा। अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। कामकाज के मोर्चे पर पर यदि आज कोई दिक्कत आती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करते रहें, आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अगर आपकी कोई योजना अटकी हुई है तो आज वो दोबारा शुरू हो सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि वे आपसे नाराज चल रहे थे तो आज आप उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों के मामले में आज आप काफी सतर्क रहेंगे क्योंकि आप इस बात को भली भांति समझते हैं कि एक गलत फैसला आपका बड़ा नुकसान करा सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपका अधिकांश समय किसी मीटिंग या अन्य किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में चला जाएगा। ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि अगर आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि आज आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बढ़िया आपसी समझ के कारण घर में शांति का वातावरण रहेगा। आज आपके प्रिय कुछ ऐसा करा सकते हैं जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कुछ समय से आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात नहीं कर पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही स्पेशल रहेगा। आपकी रोमांटिक मुलाकात बहुत अच्छी होने वाली है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए आपको किसी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। दफ्तर में यदि काम का बोझ ज्यादा महसूस कर रहे हैं तो अपने उच्च अधिकारियों से बात कर सकते हैं या फिर उनसे मदद भी ले सकते हैं। अगर आप इसी तरह दबाव में काम करेंगे तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव और बढ़ सकता है। पैसों की बात करें तो धन आपके पास रहेगा लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications