Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
31 जुलाई राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और आपके प्रयास होंगे सफल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों को अपने विरोधियों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका एक गलत फैसला आपके पूरे परिवार के लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप इसी तरह बचत पर ध्यान देते रहेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाएगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत है आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपके कोई करीबी आपसे आर्थिक मदद मांगते हैं तो आप स्पष्ट रूप से अपनी बात उनके सामने रखें ताकि आपके बीच किसी तरह की गलतफहमी न रहे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपनी मेहनत से वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। यदि इसी तरह आप मन लगाकर और तेजी से अपने काम करते रहेंगे तो आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा होगा। व्यवसायिक मामलों में यदि आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो इस समय आपको बहुत ही सूझ बूझ से काम लेना होगा। धीरे-धीरे आपकी सारी परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। व्यापारी वर्ग अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ बड़े ग्राहकों से आपका संपर्क हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अपने कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों को आज आप समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। परिजनों के बीच की कड़वाहट कम होने से घर का माहौल भी आज अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आपके जीवनसाथी आपके काम से जुड़े हैं तो आज उनकी समझदारी से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की आप सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप ज्यादा काम का बोझ खुद पर ना डालें अन्यथा इसका दुष्परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
केवल भाग्य के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़े, ध्यान रहे समय और भाग्य सिर्फ उन्हीं का साथ देते हैं जो कोशिश करते हैं और मेहनत करने में पीछे नहीं हटते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस की सलाह से आज आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपका कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा हो जाए। व्यापार बढ़ाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रही है समस्या दूर होगी और आप अपनी अटकी हुई योजनाओं पर एक बार फिर से काम शुरू कर पाएंगे। यदि घर में तनाव का माहौल है तो वातावरण को अच्छा करने के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें जैसे एक छोटा सा फैमिली गेट टुगेदर। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपके रिश्तों के लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने की आदत के कारण सेहत में कुछ गिरावट संभव है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मित्रों के सहयोग से आज आपका बिगड़ा हुआ कोई काम अचानक बनने की संभावना है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारी हो या सहकर्मी सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके पिता आपकी किसी बात से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। इस वक़्त उन्हें आपके प्यार और सहयोग की बहुत जरूरत है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आंख व कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दिया जा सकता है या काम से जुड़ी विदेश यात्रा भी आप कर सकते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद से कुछ कम फायदा मिलेगा। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले दिनों में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज परिस्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। जहां एक ओर खर्चों में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप नौकरी करते हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज आपको अपने कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज कार्यभार अधिक रह सकता है और समय की कमी के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपकी नौकरी के लिए यह अच्छी बात नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो किसी बड़े व्यवसायिक मुद्दे को लेकर आज आप अपने पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर नौकरी को लेकर आज मन में अज्ञात भय रहेगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस समय आपको अपने काम के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर और मेहनत से काम करें। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है। वे आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि आप उनकी इस मांग को पूरा कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो बेहतर होगा आप प्यार से बात को संभालने की कोशिश करें। गुस्से और लड़ाई झगड़े से आपके घर की शांति भंग होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इस समय अपना फैसला सोच समझकर लें। ऐसा न हो जल्दबाजी में आप घाटे का सौदा कर बैठें। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। बॉस की नाराजगी आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। वाणी में कठोरता आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करें और अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा के घर में बड़ा कलह हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज में आ रही बाधा दूर होने से आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। यदि आप उनसे कोई महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। वहीं व्यापारियों को भी आज बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ आपको मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। घर के बड़ों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर आज आपकी चर्चा हो सकती है। यदि आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा हो तो खुलकर अपना पक्ष सबके सामने रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सर्दी जुकाम खांसी या बुखार है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपनी सारी चिंताओं को भूलकर प्रसन्न रहने की कोशिश करें। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आज दफ्तर में आपको इस बात की खुशखबरी भी मिले। व्यवसायिक परेशानियां दूर होने से आपका काम एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ दिन शांति और प्यार से गुजरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अटके हए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विपरीत परिस्थितियों से घबराने की जगह यदि आप इनका सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए इससे बचें। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज खराब न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम निपटाने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव कुछ बढ़ता नज़र आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप शांति से काम लेंगे तो बिगड़ी बात बन सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











