Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक'
31 मार्च राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आज आ सकती है गिरावट
आज आपके जीवन में कौन कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? क्या आपकी समस्याओं का होगा समाधान या फिर किस्मत अभी और लेगी आपका इम्तिहान? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप दोनों की आपसी समझ में इजाफा होगा। यही सही वक्त है अपने प्रिय को बताने का कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आज आप दोनों काफी बढ़िया समय बिता सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के ख्यालों में डूबे रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिलेगा। अगर आप अपने पिता के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो उनकी मदद से कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों से जुड़े मामलों में आज आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। आपके खर्चों में हो रही बढ़ोतरी आज आपका बजट बिगाड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। वे अपने काम में आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस समय अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते है। अपने निजी मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने शब्दों पर ध्यान नहीं देंगे तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवन का एक सकारात्मक पहलू भी होता है। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। यह बात आपको समझनी होगी। छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें, तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा आपको यह सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में अपना कोई भी निर्णय ना लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई खास फायदा नहीं मिल पाएगा लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं हैं। कारोबार में ऐसी उतार चढ़ाव की स्थिति आती रहती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। मुमकिन है आज पैसों की तंगी की वजह से आपका कोई काम अधूरा रह जाए। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक रूप से यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
किसी बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण आज आपके दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी की भी बात पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोषा मजबूत करने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कोई अच्छा अवसर ला सकता है। अगर आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो छोटा ही सही लेकिन आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने बेपरवाह रवैए के लिए आज आपको उनकी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा इस समय आप आराम पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। व्यापार हो या दफ्तर आज अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं तो आपका दबाव काफी कम हो जाएगा। दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल अचानक बिगड़ सकता है। कोई पुराना मसला उभरने से परिजनों के बीच विवाद हो सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो लंबे समय के बाद आज आप अपने पार्टनर से मुलाकात कर पाएंगे हालांकि आपकी यह डेट छोटी होगी लेकिन इससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आमदनी आपकी अच्छी रहेगी और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। आय का कोई नया स्रोत मिल सकता है। इतना ही नहीं आज आप कुछ अतिरिक्त धन भी कमा सकते हैं। दफ्तर में आज आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप समय पर अपना काम पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़े काम संभलकर करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और उनके साथ आप खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके द्वारा किये हुए प्रयासों का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आप किसी कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे और वरिष्ठ आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। माता, पिता, भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन रहेगा जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। आज किसी कानूनी मामले को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आपको आलस महसूस होगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको कसरत करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज वाद विवाद से दूर रहने का प्रयास करें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। घरेलू मामलों में धैर्य से काम लें। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो आज घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। इसे सुलझाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। हो सके तो अपना निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको अपने मित्रों से कुछ लाभ होने की संभावना है। साथ ही उनके सहयोग से आप अपना जरूरी काम निपटाने में भी सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी परेशानी आ रही है तो आपको अपने चिकित्सक से फौरन सलाह लेनी चाहिए। इस समय लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। आज आप दफ्तर के कामों में काफी उलझे हुए रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपके पार्टनर आपको कुछ ज्यादा ही मिस करने वाले हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है और उसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आपके कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सोचा विचारा कार्य पूरा हो जाएगा और आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको जरा संभलकर रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है। आपको ज्यादा उग्र होने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके के लिए बढ़िया रहेगा। आज आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और आपकी ज्यादातर समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। अटका हुआ मुनाफा भी आज आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही थी तो वो आज दूर हो सकती है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार को पूरा समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने कीमती हैं। आपके माता पिता को आपकी जरूरत है। वहीं दूसरी ओर आज भाई बहनों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है लेकिन बातचीत के द्वारा आप सारी गलतफहमियां दूर कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी और एक दूसरे को आप पूरा सहयोग देंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज पैसों की तंगी आज दूर हो सकती है। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज खराब सेहत की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में दिक्कत महसूस होगी। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। घर में आज स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है। परिजनों के बीच मनमुटाव आज बड़े विवाद का रूप ले सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी आज उथल पुथल रहेगी। आपके पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











