Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
31 March Horoscope: इन पांच राशियों के कारोबारियों के लिए है शुभ दिन, जानें बाकी राशियों का हाल
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। मुमकिन है आपके करियर को एक नई दिशा मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने पुराने संपर्को से अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो चिंता करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बनता हुआ कोई काम बिगड़ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और बेकार की बातों से दूर रहें। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय :दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज पेट से जुड़ी छोटी सी भी तकलीफ होती है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आप जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले सोच विचार कर लें। मिलजुल कर काम करने से परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पैसों के मामले में खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको इस समय बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी और बहसबाजी से बचें। आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है, साथ ही आपके घर का माहौल भी बिगड़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को आज जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक देने वाला है। अगर आप अपने तय बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इसके अलावा आज पैसों के लेन देन से भी आपको बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातक आज आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है खासतौर पर अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको उधार लेने से बचने की जरूरत है। दिन के दूसरे दूसरे हिस्से में पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों की छोटी सी सलाह को भी नजरअंदाज करने की गलती न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज पैरों में दर्द शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। खुदरा व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। सेहत की बात करें तो तनाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आपको सावधान रहना होगा। आज अपने खर्चों के लिस्ट आप पहले ही तैयार कर लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें साथ आपको अपने काम पर भी फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज वाद-विवाद से दूर रहें नहीं तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। छोटे भाई की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और पूरी सकारात्मकता के साथ अपनी तैयारियों में जुटे रहें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं और कर्मचारियों के साथ आपके मतभेद चल रहे हैं तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। एक बार फिर आप के कारोबार में रफ्तार देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आप को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको खुलकर बातचीत करनी चाहिए स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने की आसार है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको पूरी पारदर्शिता रखनी होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से आपको बचना होगा। इससे आपकी छवि और आपका काम दोनों में प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। पैसों की स्थिति थी ठीक रहेगी। अगर आप किसी बड़े खर्च के मूड में है तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खुद को पर्याप्त आराम दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कोई नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications