Latest Updates
-
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत
31 मई राशिफल: आर्थिक तंगी के कारण आज इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
अपने दिनभर का हाल जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल। यहां आपके आर्थिक, व्यवसायिक, वैवाहिक जीवन, नौकरी आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको प्राप्त होगी। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। यदि आप अपने कार्यों को गंभीरतापूर्वक नहीं करेंगे तो आने वाले समय में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को नए सिरे से अपनी योजनाएं बनाने की जरूरत है। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर अपनी योजनाओं पर काम शुरू करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें। घरेलू जिम्मेदारियां आज कुछ बढ़ सकती हैं। इससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास आज रंग ला सकता है। आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आप अपने प्रिय के साथ एक आनंदमय दिन बिताएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो आज आप पूरी रचनात्मकता और सूझबूझ से अपने काम करेंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज की शाम आपके लिए बहुत ही खास गुजरने वाली है। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात संभव है। लंबे समय बाद अपने दोस्त के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज अचानक आपके सामने कोई बड़ी समस्या कर खड़ी हो सकती है लेकिन आप इस परेशानी का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे और परिस्थिति को संभालने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन क्लासेस का भी लाभ उठा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। यदि आपने कर्ज लिया हुआ है तो आज लेनदार आप पर दबाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। त्वचा से संबंधित कोई रोग हो सकता है। बेहतर यही होगा कि आप साफ सफाई का ख्याल रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कोई सहकर्मी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। यदि आपको बार बार असफलता मिल रही है तो अपना आत्मविश्वास कमजोर न पड़ने दें। आप पूरी सकारात्मकता और हिम्मत से प्रयास करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपको किसी पुराने छोटे-मोटे कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना चाहिए।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके नवीन तरीकों को देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। साथ ही विषम परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला को भी आज खूब सराहना मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का आपको मौका मिलेगा और आप इस अवसर का जमकर लाभ उठाएंगे। माता-पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी की भी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लेना होगा। एकतरफा निर्णय लेने से बचें अन्यथा आने वाले समय में आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी अपने रिश्ते में सुधार लाने का हर संभव प्रयास करें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज बड़े खर्चे नहीं होंगे। हालांकि वित्तीय मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आप अपने काम से काम रखें। कुछ लोगों का बर्ताव आज आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा, मुमकिन है इस वजह से आप कुछ उदास महसूस करें। हालांकि आपको अपना पक्ष ठीक से रखने की जरूरत है बाकी उचित समय आने पर परिस्थिति अपने आप ही सामान्य हो जाएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। आप शांत दिमाग से काम करने की कोशिश करेंगे तो आसानी से समय पर आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। रिश्तो में आ गई दूरियों को आप खत्म करने की कोशिश करेंगे। आज सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यवसायिक मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। हालांकि इस समय आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से अपना काम करें। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार संभव है। आज आप किसी लंबित बिल का भुगतान करने में भी सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं दिखाई दे रही है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बेवजह की चिंता छोड़ कर अपना दिन खुशी-खुशी व्यतीत करें। आप नौकरी करते हैं और मैनेजमेंट से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और सभी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आपकी अच्छी सलाह से आज कुछ फायदा भी हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों को इस समय अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अभ्यास करते रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और सभी का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपका है। लंबे समय से चले आ रहे आपके प्रयासों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी आज छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। यदि आपका व्यापार लकड़ी, लोहा, या खाने पीने की चीजों का है तो आज आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर का माहौल आज कुछ बिगड़ सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो नियमित रूप से अपनी दवा लेते रहें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ अच्छी रहेगी और आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आमदनी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है हालांकि उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने से आपका तनाव कम होगा। मौजूदा हालात में यात्रा करना जोखिम भरा काम है इसलिए अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ हंसी खुशी दिन बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सुबह उठकर पैदल चलें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप किसी दुविधा में रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से बातचीत करनी चाहिए या फिर सलाह लेनी चाहिए। इससे आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो बेहतर होगा आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। इस समय किसी भी तरह का बदलाव ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी तकरार हो सकती है लेकिन आपके बीच का प्रेम कम नहीं होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications